पीएम मोदी के विजन से हो रहा श्री बद्रीनाथ धाम का विकास, मातृशक्ति के साथ किया ‘छाछनी’ नृत्य: पुष्कर सिंह धामी

चमोली, 20 सितंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी Saturday को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान सीएम धामी ने अराइवल प्लाजा में आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव और श्री बद्रीनाथ कथा महोत्सव में हिस्सा लिया.

महोत्सव को संबोधित करते हुए Chief Minister धामी ने Prime Minister Narendra Modi के उत्तराखंड से जुड़ाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “Prime Minister का उत्तराखंड से गहरा लगाव है. उत्तराखंड उनके दिल और दिमाग में बसा है. हमने उनसे जल्द ही उत्तराखंड आने का अनुरोध किया है. अगर वे आते हैं, तो हम सभी के लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है? देवभूमि के लोग उनसे उतना ही प्यार करते हैं जितना वे उत्तराखंड से करते हैं. यहाँ के लोग उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हैं. वे बेशक Gujarat में पैदा हुए थे, लेकिन उनका दिल शुरू से ही उत्तराखंड से जुड़ा रहा है.”

Chief Minister ने कहा कि Prime Minister के विजन के अनुरूप श्री बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान के तहत विकास किया जा रहा है. हमारी विरासत और हमारा भविष्य की थीम पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हमारे हस्त शिल्प और जैविक उत्पादों से रूबरू करवा रहा है. पीएम के नेतृत्व में हमारी Government ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूल मंत्र के साथ संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रयासरत है.

सीएम धामी ने कहा कि बद्रीनाथ धाम का तेज गति से मास्टर प्लान के अनुरूप विकास करने के साथ ही वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमांत क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है.

श्री बद्रीनाथ कथा महोत्सव में शामिल होते हुए उन्होंने कहा, “यह धाम India की सनातन चेतना का केंद्र है, एक जीवंत केंद्र जहाँ वह शाश्वत चेतना जीवित और सदैव विद्यमान रहती है. आज का अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि हम गुरुदेव शास्त्रीजी महाराज धर्मजीवनदासजी स्वामी की 125वीं जयंती मना रहे हैं. इस अवसर पर, मैं गुरुदेव के पवित्र चरणों में सादर नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में त्याग, तपस्या और मानवता की सेवा का एक शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया.”

उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे हैं. चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो चुका है और इस वर्ष अब तक रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड पहुंचकर चारधामों के दर्शन कर चुके हैं. श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

इस दौरे के दौरान सीएम धामी बद्रीनाथ के पास बमानी गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक ‘छाछनी’ नृत्य किया. इसका वीडियो social media पर खूब वायरल हो रहा है.

सीएम ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बामणी गांव, चमोली में माँ नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ नंदा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की. इस अवसर पर स्थानीय लोगों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना. विशेष रूप से मातृशक्ति से मिले अपार स्नेह एवं आशीर्वाद ने मन को भाव-विभोर कर दिया. मातृशक्ति के साथ चाचणी नृत्य में सम्मिलित होकर देवभूमि की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगने का भी अवसर मिला. अपनों का यह स्नेह, मातृशक्ति का आशीर्वाद और पहाड़ की मिट्टी से जुड़ाव अविस्मरणीय है.

उन्होंने आगे लिखा कि श्री बदरीनाथ धाम, चमोली में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की. चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो चुका है और इस वर्ष अब तक रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड पहुंचकर चारधामों के दर्शन कर चुके हैं. श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

एसएके/पीएम

Leave a Comment