पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, हरीश द्विवेदी और संजय सरावगी ने संभाली कमान

Patna, 20 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यभर में तीन दिवसीय प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान शुरू किया है.
इसी क्रम में Friday को Patna हाई कोर्ट मोड़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास सफाई अभियान चलाया गया. इसमें भाजपा के बिहार प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सहित कई विधायक, नेता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया.
पार्टी की ओर से यह अभियान Prime Minister Narendra Modi के बिहार आगमन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. भाजपा ने इसे प्रतीकात्मक अभियान बताते हुए आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की पहल बताया है. अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 21 नवंबर को देश के Prime Minister Narendra Modi का बिहार की धरती पर वैशाली आगमन हो रहा है. उनके आगमन के उपलक्ष्य में पूरे बिहार में तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता का संदेश आम लोगों तक पहुंचाना है. लोगों को यह समझना चाहिए कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी. जब हर व्यक्ति अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाएगा, तभी स्वच्छ समाज और स्वच्छ प्रदेश का निर्माण संभव होगा.
सरावगी ने कहा कि भाजपा ने पूरे राज्य में तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है. आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में भाग ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi चाहते हैं कि पूरा India स्वच्छ बने. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पार्टी Prime Minister के आगमन से पहले स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister का बिहार आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. इस मौके पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं. यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने का भी प्रयास है.
इस अभियान के माध्यम से राज्य के विभिन्न हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लेंगे और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करेंगे.
–
एमएनपी/डीकेपी


