Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीएम मोदी का विरोध करते-करते अब देश विरोध पर उतर आए हैं राहुल गांधी : एनडीए नेता

पीएम मोदी का विरोध करते करते अब देश विरोध पर उतर आए हैं राहुल गांधी : एनडीए नेता

पीएम मोदी का विरोध करते-करते अब देश विरोध पर उतर आए हैं राहुल गांधी : एनडीए नेता

New Delhi, 20 नवंबर . कांग्रेस नेता और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा Prime Minister Narendra Modi की विदेश नीति पर सवाल उठाए जाने के बाद एक बार फिर सियासी पारा बढ़ गया है. राहुल गांधी ने कहा था कि India को वैश्विक चर्चाओं में अहम भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन अब वह ‘साइड प्लेयर’ बन गया है. उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी का विरोध करते-करते अब देश के विरोध पर उतर आए हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.

Mumbai में भाजपा नेता राम कदम ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कोई भी बयान या social media पोस्ट उठाकर देख लीजिए, उसमें से अगर दो मिनट के लिए उनका नाम हटा दिया जाए और किसी सामान्य व्यक्ति से पूछा जाए कि यह बयान किसने दिया होगा, तो पाठशाला में पढ़ने वाला एक सामान्य बच्चा भी यही कहेगा कि यह बयान Pakistan में बैठे किसी भारत-विरोधी व्यक्ति ने दिया है. राहुल गांधी के हर वक्तव्य से Pakistan में बैठे आतंकवादियों के आका खुश होते हैं. आखिर ऐसा क्यों होता है, यह सवाल देश की जनता पूछ रही है.

राम कदम ने कहा कि राहुल गांधी को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए कि पिछले 12 वर्षों में India की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है. जिस समय कांग्रेस की Government थी, उस समय India की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India चौथे स्थान पर पहुंचा और अब बहुत जल्द तीसरे स्थान पर पहुंचने वाला है. क्या राहुल गांधी इस उपलब्धि को भी दरकिनार करेंगे? क्या वे इस सच्चाई से भी मुंह मोड़ेंगे?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पीड़ा यही है कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो काम नहीं हो सका, वह पीएम मोदी के कार्यकाल में हो रहा है. आज विश्वभर से India को प्रशंसा मिल रही है, सम्मान मिल रहा है और पुरस्कार मिल रहे हैं. यह सम्मान किसी एक पार्टी या किसी एक Government का नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. राहुल गांधी की बुद्धि इतनी छोटी हो गई है कि वे इस मूल बात को समझ नहीं पा रहे हैं. मोदी-विरोध करते-करते वे विदेश की धरती पर खड़े होकर India का विरोध कर रहे हैं और Pakistan के आतंकवादियों के आकाओं को खुश कर रहे हैं.

राम कदम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर India के सम्मान में आए बदलाव को एक सामान्य नागरिक भी महसूस कर सकता है. यदि कोई व्यक्ति विदेश जाता है और वहां पासपोर्ट सौंपता है, तो 12 वर्ष पहले इमिग्रेशन अधिकारी की नजरों और आज की बदली हुई नजरों में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है. आज दुनिया India को सम्मान की दृष्टि से देखती है. India का दुर्भाग्य केवल इतना है कि उसे ऐसा नेता प्रतिपक्ष मिला है, जो विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने के बजाय भारत-विरोधी नेता बनता जा रहा है. विपक्ष के नेता का काम सकारात्मक आलोचना करना और सुझाव देना होता है, लेकिन राहुल गांधी इस भूमिका को भूल चुके हैं.

शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विदेशों में जाकर बच्चों से मिलना और उनसे बात करना—इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है. यह एक अच्छी बात है. लेकिन सवाल-जवाब को पहले से तय करके, Pakistan की बात करवाकर और बीच में यह संदेश देकर कि मैं बहुत बड़ा देशभक्त हूं, असलियत को छिपाया नहीं जा सकता. जब राहुल गांधी अपने देश में आते हैं, तो यहां अराजकता फैलाने, हिंसा करने और दंगा करने की योजना बनाने वालों का साथ देते हैं और दिमागी नक्सलियों की मदद करते हैं. ऐसे कामों में वे हमेशा शामिल रहते हैं. और जब विदेश जाते हैं, तो दिखाते हैं कि वे बहुत बड़े देशभक्त हैं.

आनंद दुबे ने कहा कि जापान के लोग Pakistan के बारे में सवाल पूछ रहे हैं कि क्या Pakistan और India के संबंध भविष्य में अच्छे होंगे. India के किसी बच्चे को या विदेश के किसी बच्चे को Pakistan से क्या लेना-देना है? Pakistan अपने ही दुखों के बोझ तले दबा हुआ है. वह खुद पस्त पड़ा है. वह क्या मध्यस्थता करेगा? वह क्या ईरान और इजरायल के बीच युद्ध विराम करवाएगा? जिस देश में खुद गृह युद्ध जैसी स्थिति हो, जहां अराजकता फैली हो और जो भुखमरी का शिकार हो, वह Pakistan India से अपनी तुलना कर रहा है.

भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने भी राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी कुंभकर्ण की नींद सोए थे, शायद कुंभकर्ण से भी ज्यादा. कुंभकर्ण तो छह महीने में उठ जाता था, लेकिन राहुल गांधी तो ऐसा लगता है कि पिछले 12 वर्षों से सोए हुए थे. उन्हें पता ही नहीं चला कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India एक वैश्विक शक्ति बनकर उभर गया है.”

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच युद्ध चरम पर था. दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे थे. उस समय भी ईरान ने अपने बयान में कहा कि India उसके पांच सबसे विश्वसनीय मित्रों में आता है. वहीं इजरायल ने कहा कि India हमारा ‘ऑल वेदर फ्रेंड’ है, जिसने हमेशा साथ दिया है. रूस और यूक्रेन के युद्ध में भी यूक्रेन हमेशा चाहता था कि India मध्यस्थता करे. इससे पता चलता है कि India अब एक अंतरराष्ट्रीय शक्ति बन चुका है और दूसरे देश India की ओर देखते हैं.

उन्होंने कहा कि Pakistan कैसे अलग-थलग पड़ गया है, इस पर भी विचार करना चाहिए. जिस समय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हुआ, India ने सीमा पार आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार शिविरों पर हमला किया, तो Pakistan के समर्थन में सिर्फ दो या तीन देश आए, जबकि पूरे विश्व ने India का समर्थन किया. वहीं 1971 के युद्ध के समय एक सौ देशों ने तत्कालीन Prime Minister इंदिरा गांधी के नेतृत्व के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में मतदान किया था. यह बदलते India की बुलंद तस्वीर है. जो व्यक्ति कुंभकर्ण का शिष्य हो और लंबे समय तक सोता रहे, उसे यह पता ही नहीं चलेगा कि देश कैसे बदल गया है. ऐसे व्यक्ति के बारे में क्या ही कहा जाए.

–

पीआईएम/एएस

Share