Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी में नौकरियों की कमी नहीं, 26 जनवरी तक वितरित होंगे नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में नौकरियों की कमी नहीं, 26 जनवरी तक वितरित होंगे नियुक्ति पत्र: Chief Minister  योगी

गोरखपुर, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday को गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए. कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने 23 विद्यार्थियों को अपने हाथों से टैबलेट प्रदान किए और योजना पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन भी किया.

देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए Chief Minister योगी ने बड़ी घोषणा की कि माफियाओं को कुचलने और संगठित अपराध को नष्ट करने के बाद अब प्रदेश Government नशे के सौदागरों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई प्रारंभ करने जा रही है. उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए चेतावनी दी कि युवाओं के करियर के साथ खिलवाड़ करने वालों के करियर को Government पूरी तरह तबाह कर देगी. समारोह के अंत में Chief Minister ने युवाओं के साथ टैबलेट ऊपर उठवाकर सेल्फी भी ली. Chief Minister ने दो दिन पूर्व गोरखपुर में सपा के जुलूस के दौरान दसवीं के छात्र को रौंदे जाने की घटना को यूपी की पहचान पर काला धब्बा बताया. उन्होंने कहा कि अपनी छोटी बहन को स्कूल से लेने जा रहा वह छात्र चौरी-चौरा कांड के क्रांतिकारी पूजन सिंह का प्रपौत्र था. उन्होंने दो टूक कहा कि चुनाव के समय बिलों से निकलकर मचलने वाले अराजक तत्वों को पूरी तरह कुचल दिया जाएगा.

विपक्ष को आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष में पौने दस लाख Governmentी नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. हाल ही में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, Police, खेल और राजस्व विभाग में 16 हजार से अधिक नियुक्तियां हुईं. अब 8 हजार लेखपालों, 32 हजार Policeकर्मियों और 42 हजार से अधिक होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 26 जनवरी तक औसतन हर पांच से सात दिन में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. पहले परीक्षाओं में मुन्ना भाई और सैफई सिंडिकेट हावी था, जबकि अब पेपर लीक पर आजीवन कारावास, एक करोड़ रुपये जुर्माना व संपत्ति जब्ती के सख्त कानून के बीच टैलेंट के आधार पर फटाफट भर्ती हो रही है.

Chief Minister ने बताया कि प्रथम चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन मिले, जिसका लाभ आईआईएम Lucknow के अध्ययन के अनुसार 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा. दूसरे चरण में 25 लाख टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं. इंफोसिस के 18 हजार से अधिक निशुल्क कोर्स और ‘युवा साथी ऐप’ से युक्त यह टैबलेट चलता-फिरता विश्वविद्यालय है. Chief Minister ने युवाओं को वायरल कंटेंट का फैक्ट चेक करने, डिजिटल सुरक्षा बरतने और रील देखने में 30 सेकंड के बजाय कौशल विकास पर तीन घंटे देने की सलाह दी. साथ ही टैबलेट से जनगणना 2027 की स्वगणना और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के लिए फॉर्म 6, 7 व 8 भरने का आह्वान किया.

सीएम योगी ने बताया कि हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एंप्लॉयमेंट जोन बनेगा, जहां युवाओं को जापानी और जर्मन भाषाओं तथा कौशल का प्रशिक्षण देकर देश-विदेश के उद्योगों से जोड़ा जाएगा. प्रदेश में स्टार्टअप 120 से बढ़कर 25 हजार हो गए हैं, जिसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स बनाया गया है. ओडीओपी, वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन और सीएम युवा योजना के तहत दो लाख युवाओं को पांच लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण, 67 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति और कॉलेज स्तर तक अभ्युदय कोचिंग से युवा जॉब क्रिएटर बन रहे हैं. यूपी की जीएसडीपी तीन गुना होकर 12 लाख करोड़ से 36 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है. 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों से 65 लाख युवाओं को रोजगार मिला और अकेले गीडा में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया. 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे नेटवर्क, 17 एयरपोर्ट, गोरखपुर में एम्स व पांच विश्वविद्यालयों के साथ पूर्वांचल इंसेफेलाइटिस-मुक्त हो चुका है.

उन्होंने कहा कि यूपी उपद्रव से उत्सव का प्रदेश बन गया है. देवोत्थान एकादशी पर अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा में 50 से 55 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं. एचसीएल टेक के Lucknow सेंटर में कर्मियों की संख्या 100 से बढ़कर 18 हजार हो गई है, जहां की बेटियां रात दो बजे भी बेखौफ घर लौटती हैं, क्योंकि बेटी को छेड़ने वालों के लिए केवल जेल या जहन्नुम है. उन्होंने युवाओं से 2047 के विकसित India का नेतृत्व करने का आह्वान किया.

–

विकेटी/एसके

Share