पीएम मोदी के निर्देश पर बिहार दौरे पर शिवराज सिंह चौहान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई और जमीनी सर्वे

Patna, 15 सितंबर . बिहार में बाढ़ से बने हालात के बीच केंद्र Government ने बड़ा कदम उठाया है. Prime Minister Narendra Modi के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी दोनों स्तर पर जायजा लेंगे.

Government की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी मौजूद रहेगी. संकट की इस घड़ी में केंद्र Government ने साफ किया है कि वह बिहार के किसानों और आम लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.

तय कार्यक्रम के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान Bhopal से Patna पहुंचेंगे. सुबह 10:30 बजे वे Patna स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा दिघवारा और मनेर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे हाजीपुर Police लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग द्वारा तेरसिया और सरायपुर गांवों का दौरा करेंगे. यहां वे खुद खेतों में उतरकर फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण करेंगे और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद शिवराज सिंह गांधी सेतु होते हुए दोपहर 12:15 बजे ‘संवाद’, Chief Minister सचिवालय Patna पहुंचेंगे. यहां वे Chief Minister सम्राट चौधरी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन, राहत और बचाव कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. इसमें किसानों को दी जाने वाली सहायता पर भी चर्चा होगी.

दोपहर डेढ़ बजे Patna से प्रस्थान कर शिवराज सिंह करीब सवा दो बजे मुंगेर के नवाबगढ़ी पहुंचेंगे, जहां वे राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और राहत कार्यों की गुणवत्ता परखेंगे.

इसके बाद वे सड़क मार्ग से भागलपुर होते हुए नवगछिया के कोजीकरैया बांध का निरीक्षण करेंगे. शाम को भागलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित राहत शिविर में जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे. रात्रि विश्राम वे भागलपुर राजकीय अतिथिशाला में करेंगे और 17 सितंबर की सुबह फिर से प्रभावित लोगों से मिलने के बाद Patna के लिए रवाना होंगे.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment