
New Delhi, 26 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अन्य नेताओं ने पूर्व Prime Minister डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पोस्ट में कहा, “पूर्व Prime Minister डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, पूर्व Prime Minister डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. सार्वजनिक जीवन और India की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “India के पूर्व Prime Minister एवं विख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर सादर नमन करता हूं!”
असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में कहा, “आज पूर्व Prime Minister डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं. देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.”
Union Minister चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, “India के पूर्व Prime Minister एवं महान अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”
भाजपा नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल ने एक्स पर लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए. उन्होंने India की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और दुनिया में देश को एक नई पहचान दिलाई. Prime Minister के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान संसद में सेवा करना और जिस शालीनता और गरिमा के साथ उन्होंने इस सर्वोच्च पद को संभाला, उससे सीखना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. उनकी विनम्रता और ईमानदारी भारतीय सार्वजनिक जीवन में एक मिसाल बनी हुई है.”
डॉ. मनमोहन सिंह का नाम भारतीय इतिहास में एक ऐसे अर्थशास्त्री के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा जिन्होंने देश की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव रखी. 1991 में वित्त मंत्री के तौर पर डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारतीय अर्थव्यवस्था में अहम बदलावों का रास्ता तैयार किया.
2004 से 2014 तक Prime Minister के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, डॉ. मनमोहन सिंह ने India के लोगों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सूचना का अधिकार अधिनियम और शिक्षा का अधिकार अधिनियम जैसे अहम कानून और कार्यक्रम लागू किए.
–
ओपी/एएस