उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी, कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

रुद्रप्रयाग, 26 सितंबर . उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जिसकी वजह से कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं. प्रशासन की ओर से केदारनाथ यात्रा पर नजर रखी जा रही है, जिसको लेकर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जानकारी दी है.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने कहा, “मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें बारिश की आशंका व्यक्त की गई है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेरी ओर से विद्यालयों की छुट्टी की गई है. मेरी अपील है कि भारी बारिश की आशंका है ऐसे में जो भी तीर्थयात्रा पर आए हुए हैं, वे अपना विशेष ध्यान रखें. नदियों के किनारे न जाएं.”

डीएम विशाल मिश्रा ने कहा, “स्थानीय लोगों से भी मेरा अनुरोध है कि नदी का जल स्तर बढ़ सकता है, ऐसी परिस्थिति में नदियों के करीब न जाएं. अगर किसी तरह की कोई घटना होती है तो प्रशासन को जानकारी दें. इस स्थिति में लोग किसी प्रकार का कोई एडवेंचर्स कार्य न करें. बारिश के दौरान लैंडस्लाइड वाले स्थानों पर बहुत संभलकर चलें. शासन-प्रशासन की ओर से जो भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, उसका लोग अनुपालन करें. किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है तो प्रशासन से संपर्क करें.”

जिलाधिकारी ने आगे कहा, “मौसम विभाग की ओर से हम लोगों को अलर्ट की जानकारी दी गई है. श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारू रूप से चलेगी. लेकिन अधिक बारिश की स्थिति में यात्रा को थोड़ी देर के लिए रोका जाएगा. यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोका जाएगा. जैसी स्थिति होगी उसके अनुसार ही लोगों को ऊपर जाने की अनुमति दी जाएगी. लैंडस्लाइड जोन में विशेष निगरानी की जा रही है. Police और आपदा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं.

बता दें कि उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. Saturday को देवभूमि में मौसम का बदला हुआ मिजाज दिखा. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से पारा गिर गया है. मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी और कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

–

एसडी/एएस

Leave a Comment