Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

पीएम बर्नहम पहुंचे कीव, यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल बनाने में मदद देगा ब्रिटेन

पीएम बर्नहम पहुंचे कीव, यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल बनाने में मदद देगा ब्रिटेन

लंदन, 24 अगस्त . ब्रिटेन के Prime Minister एंडी बर्नहम अपनी पहली विदेश यात्रा की शुरुआत यूक्रेन की राजधानी कीव से की. यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हो रही इस यात्रा में बर्नहम यूक्रेन को घरेलू स्तर पर लंबी दूरी की मिसाइलों के निर्माण में मदद देने की घोषणा करेंगे.

यूके में यूक्रेन के राजदूत वालेरी जालुजनी ने विदेश मंत्री के साथ कीव पहुंचने पर बर्नहम का स्वागत किया. उन्होंने एक्स पर खबर साझा करते हुए कहा, “पीएम और उनकी कैबिनेट ने इस मुश्किल समय में हमारे देश का साथ दिया है. मैं यूके का इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं.”

ब्रिटिश Government के मुताबिक, रक्षा कंपनी एमबीडीए को ब्रिटिश घटकों से जुड़ी गोपनीय तकनीकी जानकारी साझा करने की अनुमति दी जाएगी. इससे यूक्रेन को फ्रांसीसी स्कैल्प क्रूज मिसाइल के निर्माण के लिए स्थानीय उत्पादन क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी. स्कैल्प को ब्रिटेन की ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइल के समकक्ष माना जाता है.

बर्नहम यूक्रेनी President वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और ब्रिटेन के समर्थन को दोहराएंगे. उनका कहना है कि यूक्रेन की सुरक्षा ब्रिटेन की अपनी सुरक्षा से भी जुड़ी है और लंदन कीव का साथ तब तक देता रहेगा, जब तक एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति हासिल नहीं हो जाती.

बर्नहम की घोषणा से रूस के साथ ब्रिटेन का तनाव और बढ़ सकता है. मास्को पहले ही ब्रिटेन पर यूक्रेन को रूस के भीतर हमलों के लिए इस्तेमाल होने वाले हथियार और ड्रोन उपलब्ध कराने का आरोप लगा चुका है और ब्रिटेन को ‘परिणाम’ भुगतने की चेतावनी दे चुका है. बर्नहम ने हालांकि स्पष्ट किया है कि इन धमकियों से यूक्रेन के प्रति ब्रिटेन की नीति नहीं बदलेगी.

बर्नहम की कीव यात्रा को उनके Prime Minister कार्यकाल की विदेश नीति के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रूसी हमले के खिलाफ नाटो देश लगातार मुखर रहे हैं. President जेलेंस्की मानवाधिकार उल्लंघन की बात कह दुनिया से एकजुट होने की अपील लगातार कर रहे हैं. इस बीच नॉर्डिक-बाल्टिक देशों की समिट का भी आयोजन कीव में किया गया. इन आठ देशों के शीर्ष प्रतिनिधि इसका हिस्सा बने. जेलेंस्की ने तस्वीरों के साथ इसकी जानकारी social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी.

–

केआर/

Share