Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

पीएफ में एसडब्ल्यूपी से करोड़ों सदस्यों को फायदा, रिटायरमेंट के बाद भी नियमित आय होगी सुनिश्चित : डॉ.मनसुख माांडविया

पीएफ में एसडब्ल्यूपी से करोड़ों सदस्यों को फायदा, रिटायरमेंट के बाद भी नियमित आय होगी सुनिश्चित : डॉ.मनसुख माांडविया

New Delhi, 21 नवंबर . केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ.मनसुख माांडविया ने Saturday को कहा कि पीएफ में सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) को मंजूरी देने से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के करोड़ों सदस्यों को फायदा होगा. साथ ही, इससे रिटायरमेंट के बाद भी नियमित आय सुनिश्चित होगी.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किए एक वीडिया में माांडविया ने कहा कि ईपीएफओ ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए पीएफ में एसडब्ल्यूपी की सुविधा को मंजूरी दी है. इससे सदस्य रिटायरमेंट के बाद एक साथ निकालने के बजाय अपनी जरूरत के मुताबिक हर माह, तिमाही और छमाही में किस्तों में पैसे निकाल सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि यह सुविधा पूरी तरह से ऐच्छिक है. किस्तों में पैसे निकालने के बाद बाकी बचे पैसे पर आपको ब्याज मिलता रहेगा.

ईपीएफओ के अनुसार, एसडब्ल्यूपी का उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद सदस्यों को नियमित, स्थिर और भरोसेमंद आय का स्रोत उपलब्ध कराना है. इससे वे अपनी जीवनभर की बचत को एकमुश्त खर्च करने के बजाय योजनाबद्ध तरीके से उपयोग कर सकेंगे और वित्तीय सुरक्षा बनाए रख सकेंगे.

इसके अलावा, हाल ही में ईपीएफओ ने अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए 55 वर्ष तक की आयु वाले सदस्यों के लिए पीएफ खाते से निकासी की सीमा बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर दी है. पहले सदस्य अपने का अधिकतम 75 प्रतिशत ही निकाल सकते थे. इस फैसले से जरूरत के समय कर्मचारियों को अधिक वित्तीय लचीलापन मिलेगा.

अब ईपीएफओ ने नौकरी छूटने के बाद पीएफ निकासी के लिए प्रतीक्षा अवधि को 12 महीने से घटाकर केवल 2 महीने कर दिया जाए. माना जा रहा है कि इससे बेरोजगारी की स्थिति में कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी और वे अपनी बचत तक जल्दी पहुंच सकेंगे.

नई व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी होगा कि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को अधिक रिटर्न पाने के लिए जोखिम वाले निवेश विकल्पों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. वे ईपीएफओ की ब्याज आय का लाभ लेते हुए नियमित भुगतान प्राप्त कर सकेंगे.

–

एबीएस

Share