पिछली सरकारों में खिलाड़ियों को तब उतना प्रोत्साहन नहीं मिलता था, जितना अब मिल रहा है: आयुष वर्मा

New Delhi, 5 नवंबर . एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट्स Thursday को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में Prime Minister Narendra Modi के साथ मुलाकात से काफी खुश नजर आए. पैरा एथलीट आयुष वर्मा मानते हैं कि पिछली Governmentों में खिलाड़ियों को तब उतना प्रोत्साहन नहीं मिलता था, जितना अब मिल रहा है.
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में India ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 114 पदक जीते, जिसमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीट आयुष वर्मा ने कुल 2 पदक जीते. इनमें पुरुषों की शॉट पुट (एफ53) स्पर्धा में गोल्ड मेडल और पुरुषों की भाला फेंक (एफ53/54) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहा.
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद आयुष वर्मा ने ‘ ’ से कहा, “मेडल जीतना एक अलग बात है, लेकिन देश के Prime Minister से सीधी बातचीत करना एक बिल्कुल अलग अनुभव है. मेडल तो सभी जीतते हैं, और पिछली Governmentों के समय भी मेडल जीते जाते थे, लेकिन खिलाड़ियों को तब उतना प्रोत्साहन नहीं मिलता था, जितना अब मिल रहा है. मेरा मानना है कि यही समर्थन सबसे बड़ा कारण है कि हर बार हमारे पदकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.”
महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वालीं सुवर्णा राज को दिल्ली का नया राज्य दिव्यांगजन आयुक्त नियुक्त किया गया है. सुवर्णा राज ने बताया, “जब 22 तारीख को मुझे मेडल मिला तो 23 तारीख को प्रेस रिलीज के जरिए मुझे इसकी जानकारी मिली, और मैं थोड़ी हैरान थी कि क्या हुआ है. मैंने 20 अगस्त को एक इंटरव्यू दिया था, लेकिन बाद में देखा कि यह हर जगह खबरों में था. फिर मुझे पता चला कि एलजी कार्यालय से एक प्रेस रिलीज जारी की गई थी. इसलिए, मैं एलजी (तरनजीत सिंह संधू) और सीएम (रेखा गुप्ता) का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने एक दिव्यांग महिला को दिल्ली का ‘डिसेबिलिटी कमिश्नर’ बनने का मौका दिया. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करूंगी. मैं पहले से ही दिव्यांगों के लिए काम कर रही हूं—मैं एक एकेडमी चलाती हूं और दिव्यांगता से जुड़ी नीतियों तथा आरपीडब्ल्यूडी एक्ट पर सक्रिय रूप से काम करती हूं.”
एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के साथ Prime Minister Narendra Modi की बातचीत पर सुवर्णा ने बताया, “यह जीवन का एक ऐसा पल है जिसे कोई कभी नहीं भूल सकता, क्योंकि हर कोई Prime Minister मोदी से मिलना चाहता है. व्यक्तिगत रूप से, मेरा Prime Minister मोदी के साथ एक विशेष जुड़ाव है, क्योंकि उन्होंने 2016 में ‘सुगम्य India अभियान’ की शुरुआत की थी. मैं एक ‘एक्सेस ऑडिटर’ के तौर पर उस अभियान का हिस्सा हूं. मैं देश के कोने-कोने में जाकर ‘एक्सेस ऑडिट’ करती हूं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे देश में दिव्यांगों को किसी भी इमारत में प्रवेश करते समय कोई हिचकिचाहट न हो, और वे आसानी से व आराम से अपना काम कर सकें.”
पैरा टेबल टेनिस (महिला एकल – क्लास 6) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं प्राची पांडे ने बताया, “मैं बहुत खुश हूं कि मेडल जीतने के बाद हमें Prime Minister से मिलने का मौका मिला. वे हमेशा हमें प्रेरित करते रहते हैं. उदाहरण के लिए, Prime Minister ने ही दिव्यांगजनों के लिए ‘दिव्यांग’ शब्द दिया, जो हमारे लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है. अगर पिछले वर्षों से तुलना करें, तो खिलाड़ियों की संख्या कम होने के बावजूद, पदकों की संख्या काफी ज्यादा है. मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में India बहुत सारे पदक जीतेगा, और जैसे आज चीन शीर्ष पर है, एक समय ऐसा भी आएगा जब India भी शीर्ष पर होगा.”
पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी शुभम वाधवा ने कुल 2 कांस्य पदक जीते. उन्होंने मेंस डबल्स (एमडी4) और मिक्स्ड डबल्स (एक्सडी7) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए. Prime Minister Narendra Modi की बातचीत पर, भारतीय पैरालिंपिक एथलीट शुभम वाधवा ने कहा, “प्रत्येक एथलीट का सपना होता है कि मेडल जीतने के बाद उसे Prime Minister से मिलने का मौका मिले, और आज मेरा वह सपना सच हो गया है. Prime Minister ने हमें बहुत सकारात्मक विचार दिए और आज हमें भरपूर समर्थन दिया. उन्होंने हमें आने वाले खेलों, जिसमें 2028 के एलए ओलंपिक भी शामिल हैं, के लिए काफी प्रोत्साहित किया. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि हमें और भी ज्यादा समर्थन मिलेगा, जिससे हम सकारात्मकता से भर गए हैं. आज मैंने जो पदक जीते हैं, उनमें Prime Minister के समर्थन की बहुत बड़ी भूमिका रही है.”
–
आरएसजी/डीकेपी


