Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पावर कट के बीच ‘संकटमोचक’ बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

पावर कट के बीच ‘संकटमोचक’ बनी Haryana Police, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर . Haryana में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पैदा हुए बिजली संकट के बीच Haryana Police संकटमोचक बनकर सामने आई है. Police ने तत्परता दिखाते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में बिजली आपूर्ति बहाल कराने में अहम भूमिका निभाई है.

Haryana Police के पीआरओ के अनुसार, Police ने सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अन्य तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से बिजली के फॉल्ट ठीक करवाने और आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं.

कैथल जिले में बलीयर कलां 66 केवी स्टेशन के 4 में से 3 फीडर चालू कराए गए. वहीं, रेवाड़ी में Haryana Police की तत्परता से 20 से अधिक बिजली फीडर चालू कराकर 100 से अधिक गांवों को राहत पहुंचाई गई. पानीपत में भी बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए Police ने तेजी से प्रयास किए.

हिसार में थाना आदमपुर Police ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर थाना सहित आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल करवाई. इसके अलावा, महावीर कॉलोनी में वाटर वर्क्स का जनरेटर ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति भी शुरू कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली.

करनाल जिले में बिजली प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए विभिन्न पावर हाउसों पर Policeकर्मियों की तैनाती की गई है. साथ ही थाना असंध, थाना निसिंग और चौकी सदर बाजार की Police टीमों ने बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक समन्वय कर आमजन को राहत पहुंचाने में सहयोग किया.

Haryana Police ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिजली संकट के बीच Haryana Police संकटमोचक बनी. कैथल में 3 फीडर, रेवाड़ी में 20 से अधिक बिजली फीडर चालू कराए गए. हिसार में बिजली आपूर्ति बहाल करने के साथ महावीर कॉलोनी में पेयजल सप्लाई भी शुरू कराई गई. करनाल में पावर हाउसों की सुरक्षा के साथ बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान में सहयोग किया जा रहा है. कानून-व्यवस्था के साथ जनसेवा के लिए भी Haryana Police 24×7 तत्पर है.”

Haryana Police ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन को राहत पहुंचाने के लिए Haryana Police 24×7 तत्पर है और बिजली संकट के इस दौर में हर संभव मदद जारी रहेगी.

–

एससीएच/डीकेपी

Share