पीएम मोदी के ‘फेल्ड प्रोडक्ट’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद करमवीर बौध बोले- राहुल संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे

New Delhi, 23 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के बयान पर पलटवार करते हुए Haryana से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य करमवीर सिंह बौध ने केंद्र Government पर हमला बोला. सांसद ने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, जिस पर देश की बड़ी आबादी भरोसा करती है.
पीएम मोदी के ‘फेल्ड प्रोडक्ट की लॉन्चिंग’ वाले बयान को लेकर Haryana से कांग्रेस सांसद करमवीर सिंह बौध ने कहा, आपने हजारों करोड़ रुपए का कर्ज करके जिस प्रकार मीडिया को एकतरफा किया और मीडिया के माध्यम से इस देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे विद्वान, देशभक्त और संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने वाले और देश में समता, समानता, बंधुता और करुणा के आधार पर सबको समान अधिकार दिलाने की बात करने वाले इंसान के बारे में इस तरह की बातें कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आज आप हिंदू-मुसलमान करते हो, आपने देश पर कर्ज इतना चढ़ा दिया, आपने हर चीज में झूठ बोलने का काम किया. आज आपने जिस प्रकार से महंगाई, भ्रष्टाचार, काले धन और टैक्स के ऊपर वादे किए थे, वह कहां हैं? Prime Minister बनने से पहले आपकी वीडियो निकालकर देखें कि आप क्या-क्या बोलते थे और उसके बाद आप क्या कर रहे हैं. कभी 5 साल मांग रहे हैं, कभी 60 दिन मांग रहे हैं, कभी फिर विजन 2047 की बातें कर रहे हैं.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि आपने विकास के लिए क्या किया? आज कांग्रेस द्वारा बनाई गई चीजों को आप खुर्द-बुर्द कर रहे हैं, आप उन्हें बेच रहे हैं. आज देश के अंदर जब राहुल गांधी संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं तो आप लोगों के पेट में दर्द हो रहा है. वह पूरे देश की आवाज उठा रहे हैं. कल तक तो कहते थे राहुल गांधी कुछ नहीं हैं, आज राहुल गांधी जी को आप फेल्ड प्रोडक्ट कहते हैं. वे देश के संविधान को बचाने की सबसे बड़ी और लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं और पूरा विपक्ष, 64-65 फीसदी लोग, बल्कि उससे भी ज्यादा लोग राहुल गांधी की बातों में विश्वास करते हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश के अंदर जितने भी संसाधन बनाए थे, जितनी बिल्डिंगें बनाई थीं, जितनी इमारतें बनाई थीं, जितनी संस्थाएं बनाई थीं, आज आप उन्हें निजी हाथों में दे रहे हो. आप कह रहे हो कि वे परजीवी बन गए हैं. दूसरी पार्टियों को आपने पूरे सत्र में एक बार बोलने की हिम्मत नहीं दिखाई. आप एक बार भी संसद में आकर यह जवाब नहीं दे पाए कि जिस प्रकार से बच्चों पर गोलियां चलाई गईं, बर्बरता की गई, पैलेट गन से मारा गया, लाठियां चलाई गईं, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, सिविल ड्रेस में लोगों को बुलाकर कार्रवाई करवाई गई, उस पर आपने एक बार भी जवाब नहीं दिया.
करमवीर सिंह बौध ने कहा कि क्या देश की जनता और विपक्ष का यह कर्तव्य नहीं है कि देश में जो हो रहा है, उस पर सवाल पूछे जाएं? आप दूसरे पर आरोप लगाने का काम छोड़िए और संसद में बताइए कि बच्चों पर गोलियां किसने चलाईं. आप तुलनात्मक बयान लाकर बताइए कि कांग्रेस ने क्या काम किया और आपने क्या काम किया.
उन्होंने कहा कि आप 2047 के सपने दिखाते हैं. जब हम जीवित नहीं रहेंगे, तब हमें आप दाल-रोटी देने की बात करते हो. यह भ्रम अब ज्यादा नहीं चलने वाला. आपके जितने भी झूठे वादे थे, लोग समझ चुके हैं. आने वाले समय में आपको इसका बहुत जल्दी खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि जिस प्रकार से आपने देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है. आज मनमर्जी से लाखों-करोड़ों वोट काटे जा रहे हैं. जब चुनाव आयोग से जवाब मांगा जाता है तो आप उसके पक्ष में खड़े हो जाते हैं. आप कौन होते हैं चुनाव आयोग की तरफ से जवाब देने वाले? इस स्वतंत्र संस्था को आपने किस प्रकार गलत काम करने के लिए मजबूर कर दिया.
उन्होंने कहा कि देश की पूरी Police व्यवस्था में आपने अधिकारियों के हाथों में कोई अधिकार नहीं छोड़ा है. आज इस देश के अधिकारी, कर्मचारी और संस्थाएं अपने आपको बहुत असहाय महसूस कर रहे हैं.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि आप वोट काटकर अपनी Governmentें बनाने का काम कर रहे हैं और इस प्रकार की बातें कर रहे हैं. चुनाव आयोग के बाद आपने संसद में संवैधानिक बिल लाकर उसे तमाम तरह की शक्तियां क्यों दीं? आपकी मंशा ठीक नहीं है. इसलिए जब तक सत्र चलेगा, हम सत्र में भी लड़ेंगे. पहले भी किया, आपने उसे अनुमति नहीं दी और आगे भी करेंगे लेकिन उससे पहले क्या हम घर में बैठें और देश को लूटने दें? जब संविधान बदल दिया जाए, तब विपक्ष बाहर आएगा? विपक्ष का काम है देश को बचाना, संविधान को बचाना और लोकतंत्र को बचाना. यह हमारी लड़ाई रहेगी.
–
केके/वीसी


