पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर बरसाए बम, करजई ने की निंदा

New Delhi, 24 सितंबर . Pakistan ने Thursday को एक बार फिर अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इसकी तस्दीक खुद सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने की. उन्होंने इसे ड्रोन हमलों का जवाब करार दिया. इस हमले के बाद अफगानिस्तान के पूर्व President हामिद करजई ने Pakistan की आलोचना की. दो टूक कहा कि इस आक्रामक नीति के खिलाफ सभी अफगानी एकजुट हैं.

उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “Pakistan ने एक बार फिर हमारे प्यारे देश के कंधार, खोस्त और पक्तिया में बमबारी की. ऐसा लगता है कि इस्लामाबाद अपनी उस नकारात्मक नीति को छोड़ने के मूड में नहीं है, जिसकी आग अब खुद उसके दरवाजे तक पहुंच चुकी है. Pakistan को यह समझना चाहिए कि सभी अफगान, बिना किसी भेदभाव के, Pakistan की इन आक्रामक हरकतों के खिलाफ एकजुट और दृढ़ता से खड़े हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं एक बार फिर Pakistan Government से अपील करता हूं कि वह अफगानिस्तान के साथ अच्छे पड़ोसी वाले रिश्ते का रास्ता चुने और हमारे साथ अपने संबंधों को सभ्य बनाए.”

Pakistan के सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आत्मरक्षा के अपने संप्रभु अधिकार का इस्तेमाल करते हुए, Pakistan ने अफगानिस्तान में उन 10 ठिकानों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए, जिनका इस्तेमाल इन ड्रोनों को लॉन्च करने और स्टोर करने के लिए किया जा रहा था.”

उन्होंने आगे कहा कि ये हमले “सोचे-समझे, सटीक, नपे-तुले और जरूरत के हिसाब से किए गए थे, और ये पूरी तरह से उन पहचाने गए सैन्य ठिकानों तक ही सीमित थे जिनका सीधा संबंध Pakistan पर हमले की कोशिशों से था.”

बता दें कि Wednesday को Pakistan ने कहा था कि 8 इलाकों में अफगानिस्तान की ओर से ड्रोन स्ट्राइक की कोशिश की गई थी जिसे उन्होंने नाकाम कर दिया था.

इससे तीन दिन पहले यानी Monday को भी Pakistan ने अफगानिस्तान के दो इलाकों पर हवाई हमले किए थे. Pakistan के सूचना मंत्रालय ने दावा किया था कि इसमें 28 आतंकी मारे गए थे. वहीं, अफगान अधिकारियों ने कहा था कि हमले में 3 नागरिकों की मौत हुई थी और 4 घायल हुए थे.

–

केआर/

Leave a Comment