Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

पहला वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, नबी, अंशुल और धीर प्लेइंग इलेवन में

पहला वनडे: India ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, नबी, अंशुल और धीर प्लेइंग इलेवन में

ऑकलैंड, 4 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच ईडन पार्क में 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. बोर्ड पर टारगेट होना अच्छा है. हर इस सीरीज के लिए बेहद उत्साहित और तैयार हैं. यहां हमें जो कंडीशन मिलेंगी, वे काफी हद तक वैसी ही होंगी जैसी हमें दक्षिण अफ्रीका में मिलेंगी. प्लेइंग इलेवन में अंशुल, आकिब, गुरनूर और अर्शदीप के रूप में चार तेज गेंदबाज हैं.”

भारतीय टीम में शामिल सभी चार तेज गेंदबाज युवा हैं. अर्शदीप सिंह के पास टी20 क्रिकेट का लंबा अनुभव है, लेकिन वनडे क्रिकेट में उन्हें बहुत कम मौके मिलते हैं. ऐसे में उनके पास अच्छी गेंदबाजी करते हुए वनडे टीम में जगह पक्की करने का मौका है. नमन धीर और औकिब नबी के पास भी टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है. टीम में इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 4 तेज गेंदबाजों के अलावा अक्षर पटेल और नमन धीर के रूप में दो स्पिनर हैं.

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने कहा, “टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत मजेदार है.

मुझे लगता है कि दोनों टीमों के शेड्यूल के हिसाब से, यह शायद आम तौर पर होने वाले रोटेशन से थोड़ा ज्यादा रहा है. इससे खिलाड़ियों को मौके मिलते हैं. खिलाड़ी आ रहे हैं और बहुत अच्छा कर रहे हैं. कॉनवे की जगह सीफर्ट टीम में हैं. इंडिया की तरह ही हमारा गेंदबाजी सेटअप भी है.”

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.

India की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.

–

पीएके

Share