राजस्थान : श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध धमाका, पटरी उड़ाने की कोशिश की आशंका

श्रीगंगानगर, 4 नवंबर . Rajasthan के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर Tuesday देर रात संदिग्ध धमाके की घटना सामने आई है. गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक के बीच हुए इस संदिग्ध धमाके से पटरी के नीचे बने सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए.
धमाके की तीव्रता इतनी थी कि पिलरों के अंदर लगा सरिया बाहर निकल आया. घटना के बाद रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, Tuesday रात अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध धमाके की आवाज सुनाई दी. इसके बाद घटनास्थल पर जांच करने पर पटरी के नीचे बने सीमेंट के दो पिलर टूटे हुए मिले. दोनों पिलरों को काफी नुकसान पहुंचा है और उनका सरिया बाहर दिखाई दे रहा है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और Police प्रशासन में हड़कंप मच गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीगंगानगर के Police अधीक्षक हरिशंकर सहित Police और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है.
एसपी ने कहा कि फिलहाल घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. Police सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पूरे मामले की जांच के लिए टीम बनाई जा रही है, जो जल्द ही मामले का खुलासा करेगी. इसमें जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी.
बता दें कि कुछ दिन पहले सीमावर्ती क्षेत्र में करीब साढ़े सात किलो आरडीएक्स बरामद किया गया था. इस बरामदगी के बाद रेलवे ट्रैक के पास हुई संदिग्ध घटना को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. Police इस बात की भी जांच कर रही है कि रेलवे ट्रैक के पास पिलर किस वजह से क्षतिग्रस्त हुए. एफएसएल टीम की जांच और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल रेलवे मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और Police पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.
–
एसएके/एएस


