
कोलकाता, 12 सितंबर . पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक व्यक्ति को अपनी 13 वर्ष की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में Saturday को गिरफ्तार किया गया है.
Police के मुताबिक, बड़ी बेटी ने बारुईपुर Police में अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसने दावा किया कि पिता द्वारा किए गए यौन शोषण की वजह से उसने घर छोड़ दिया था और आरोप लगाया कि वह उसकी छोटी बहन के साथ भी ऐसा ही कर रहा था. उस शिकायत के आधार पर बारुईपुर महिला Police स्टेशन के अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Police के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति पेशे से फेरीवाला है. आरोप है कि पिछले वर्ष दिसंबर में आरोपी की बड़ी बेटी के साथ शारीरिक शोषण हुआ था. वह गुस्से और डर के कारण घर से चली गई थी. छोटी बेटी ने आरोप लगाया कि अपनी मां को बताने के बाद भी पिता के गलत व्यवहार का कोई समाधान नहीं निकला. सब कुछ जानने के बाद भी मां चुप रही.
आरोप है कि बड़ी बेटी के घर छोड़ने के बाद भी पिता छोटी बेटी का यौन शोषण करता रहा. ‘पीड़िता’ ने दावा किया कि यह पिछले कुछ महीनों से हो रहा था. उसने कहा कि किसी को बताने जैसी स्थिति नहीं थी. उसने अपनी बहन से फोन पर बात की. उसके बाद दोनों बहनों ने अपनी मां को बताया. उसके बाद भी मां चुप रही और उनके आरोपों को मानने से इनकार कर दिया.
इसी बीच, आरोपी की बड़ी बेटी ने 100 नंबर पर कॉल करके Police को मामले की जानकारी दी. इसके आधार पर बारुईपुर महिला Police स्टेशन के अधिकारियों ने Friday की रात को कुल्पी रोड इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. Police ने मामले की आगे जांच के लिए उसकी कस्टडी की मांग की है.
मामले को लेकर बारुईपुर Police जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बेटी की शिकायत के आधार पर पिता को गिरफ्तार किया गया है. हम उससे आगे पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी की मांग करेंगे. जांच चल रही है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है.”
–
डीके/डीकेपी