
Mumbai , 13 सितंबर . Mumbai के बांद्रा पश्चिम इलाके में एसवी रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक अज्ञात कार चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार में Police बैरिकेड को टक्कर मार दी. हादसे में एक Police constable के हाथ में चोट आई. घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. Mumbai की बांद्रा Police ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
बांद्रा Police के मुताबिक, वाहन की रफ्तार अधिक होने, रात के समय कम दृश्यता और कार की तेज हेडलाइट के कारण Policeकर्मी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर नोट नहीं कर सके. Police की टीम अब इलाके में लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालकर कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है.
बांद्रा Police स्टेशन में तैनात 29 वर्षीय constable करण मोहिते बांद्रा तालाब के पास एसवी रोड के दक्षिण दिशा वाले कैरिजवे पर रात 1.30 बजे से 3.30 बजे तक चल रही नाकाबंदी में ड्यूटी पर तैनात थे. उनके साथ constable सुनील कावले तथा Policeकर्मी पाटील और जरूणे भी ड्यूटी पर मौजूद थे.
Police के मुताबिक, रात करीब 2.20 बजे लाल रंग की एक कार जरिमरी-बांद्रा तलाब रोड पर लगाए गए Police नाकाबंदी स्थल की ओर तेज रफ्तार से आती दिखाई दी. Policeकर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि चालक ने कार की रफ्तार कम नहीं की और बैरिकेड को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैरिकेड पीछे की ओर धकेलते हुए constable करण मोहिते के बाएं हाथ से जा टकराया जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं. इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोका और मौके से फरार हो गया.
Police ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. Police अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे cctv कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है, ताकि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर और आरोपी चालक की पहचान की जा सके.
–
एएमटी/डीकेपी