
कोलकाता, 7 सितंबर . ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर और वर्ल्ड कप विजेता काफू ने Monday को नबन्ना में पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ शताद्रु दत्ता भी मौजूद थे.
Chief Minister कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा गया, “Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने आज (Monday ) नबन्ना में ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज काफू से मुलाकात की.”
Chief Minister ने गुलदस्ते के साथ काफू का स्वागत किया. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज फुटबॉलर को स्वामी विवेकानंद की एक तस्वीर भेंट की. काफू ने भी Chief Minister को एक फुटबॉल के साथ अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की.
इतिहास के सबसे महान राइट-बैक खिलाड़ियों में शुमार मार्कोस इवेंजेलिस्टा डी मोरिस उर्फ काफू ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए सर्वाधिक 142 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. फीफा वर्ल्ड कप 1994 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे काफू ने फीफा वर्ल्ड कप 2002 में ब्राजील की कमान संभाली थी.
इससे पहले, काफू Saturday को Mumbai में लड़कियों को फुटबॉल के गुर सिखाते नजर आए थे. वह Mumbai स्थित ‘ड्रीमिंग इन स्लम्स फाउंडेशन’ पहुंचे और युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ समय बिताया. उन्होंने उनके साथ एक दोस्ताना मैच खेलते हुए मैदान पर उनका मार्गदर्शन किया.
खेल के साथ शिक्षा को जोड़ने के महत्व के बारे में बात करते हुए काफू ने कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में फुटबॉल अहम भूमिका निभा सकता है.
भारतीय फुटबॉल टीम इस साल 25 सितंबर को पनामा के खिलाफ श्री कांतिरावा स्टेडियम में फ्रेंडली मैच खेलेगी. फुटबॉल इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब ‘ब्लू टाइगर्स’ का सामना पनामा से होगा. इसके बाद 3 अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में India का सामना ब्राजील से होगा. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम 12 और 15 नवंबर को दो फ्रैंडली मैच भी खेलेगी.
–
आरएसजी