Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल : कीर्ति आजाद ने लगाया आरोप, बर्धमान शहर में पार्टी कार्यालय में की गई तोड़फोड़

पश्चिम बंगाल : कीर्ति आजाद ने लगाया आरोप, बर्धमान शहर में पार्टी कार्यालय में की गई तोड़फोड़

कोलकाता, 20 अक्टूबर . तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने Tuesday को आरोप लगाया कि उनके बर्धमान शहर में स्थित पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है और कार्यालय के दरवाजे पर लगी उनके नेमप्लेट भी हटा दी गई है.

कीर्ति आजाद ने अपने कार्यालय में हुई कथित तोड़फोड़ की तस्वीरें social media पर साझा की हैं. उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यालय से उनके आधिकारिक लेटरहेड और मुहरें भी चोरी कर ली गई हैं. इस घटना के लिए उन्होंने भाजपा समर्थित गुंडों को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल Government से मामले का संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करने की अपील की.

social media पर कीर्ति आजाद ने लिखा, “मैंने अपने ट्वीट में कहा था कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज नहीं है. भाजपा के गुंडों ने मेरे कार्यालय में तोड़फोड़ की है और मेरे आधिकारिक दस्तावेज, मुहर तथा लेटरहेड उठा ले गए हैं. कृपया इस मामले पर ध्यान दें. Political लड़ाई लड़ने का यह तरीका नहीं है. मैं आपको आमने-सामने लाइव बहस की चुनौती देता हूं.”

बर्धमान-दुर्गापुर Lok Sabha क्षेत्र से सांसद कीर्ति आजाद का कार्यालय बर्धमान शहर के कर्जन गेट इलाके में स्थित है. यह कार्यालय कई दिनों से बंद था. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सांसद के नाम की नेमप्लेट कार्यालय के बगल में रखे एक कूड़ेदान में पड़ी मिली. कीर्ति आजाद ने उसकी तस्वीर भी social media पर साझा की.

इस घटना को लेकर Political विवाद शुरू हो गया है. तृणमूल कांग्रेस के नेता देबू टुडु ने आरोप लगाया, “भाजपा के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने सांसद के कार्यालय में तोड़फोड़ की है.”

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “पूजा के समय जब सभी लोग एकजुट होते हैं, ऐसे घटनाक्रम दुखद हैं. बंगाल में पहले इस तरह की संस्कृति नहीं थी.” इस मामले में Police में शिकायत दर्ज कराई जाएगी.

हालांकि, भाजपा ने सांसद और स्थानीय तृणमूल नेतृत्व के आरोपों को खारिज कर दिया है. पार्टी के जिला सचिव देबज्योति सिन्हा रॉय ने कहा, “इस घटना से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. भाजपा किसी के पार्टी कार्यालय या पुस्तकालय में तोड़फोड़ करने की राजनीति में विश्वास नहीं करती.”

उन्होंने कहा कि इलाके के cctv फुटेज की जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी. यदि जांच में किसी भाजपा कार्यकर्ता की संलिप्तता साबित होती है तो पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी.

–

पीएम

Share