
रांची, 24 सितंबर . Jharkhand भाजपा में Thursday को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह को Jharkhand समेत चार राज्यों का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाया है, जबकि छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय को Jharkhand का प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है.
Jharkhand में इस पद पर रहे कर्मवीर सिंह को अब छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सौदान सिंह का Jharkhand भाजपा संगठन से पुराना जुड़ाव रहा है. वह पहले भी प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहे हैं. नई जिम्मेदारी के तहत अब वह Jharkhand के साथ बिहार, Odisha और पश्चिम बंगाल में भी संगठनात्मक गतिविधियों का समन्वय करेंगे.
पवन कुमार साय लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कार्य से जुड़े रहे हैं. वह 2016 से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनके कार्यकाल में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता संपर्क और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने से जुड़े कार्यों पर जोर रहा है. अब उन्हें Jharkhand में संगठन की जिम्मेदारी दी गई है.
कर्मवीर सिंह अगस्त 2022 से Jharkhand भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया है. Jharkhand भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीनों नियुक्तियों का स्वागत करते हुए सौदान सिंह, पवन कुमार साय और कर्मवीर सिंह को बधाई दी. उन्होंने कहा कि तीनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संबंधित राज्यों में पार्टी संगठन को मिलेगा. उन्होंने कहा कि संगठन में समय-समय पर दायित्व परिवर्तन पार्टी की कार्यपद्धति का हिस्सा है.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सौदान सिंह को चार राज्यों का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि सौदान सिंह Jharkhand के संगठन से भली-भांति परिचित हैं और उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को मिलेगा.
मरांडी ने पवन साय को Jharkhand का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने तथा कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने पर भी शुभकामनाएं दीं. Jharkhand भाजपा के अन्य नेताओं ने भी नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए तीनों नेताओं के सफल कार्यकाल की कामना की है.
–
एसएनसी/डीकेपी