Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

परिसीमन विधेयक पर सरकार का दावा, हमारे पास 370 सांसदों का समर्थन

परिसीमन विधेयक पर Government का दावा, हमारे पास 370 सांसदों का समर्थन

New Delhi, 29 नवंबर . महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संशोधित विधेयक को संसद के विशेष सत्र में फिर पेश करने से पहले केंद्र Government ने इसके पारित होने को लेकर भरोसा जताया है. Government का दावा है कि उसके पास विधेयक के समर्थन में 370 सांसदों के वोट हैं, जो आवश्यक दो-तिहाई बहुमत से अधिक हैं.

131वें संविधान संशोधन से जुड़े विधेयक के Lok Sabha में आठ महीने पहले विफल होने के बाद केंद्र Government Monday से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में संशोधित प्रस्ताव लेकर आ रही है. Government इस बार विधेयक को निर्णायक समर्थन के साथ पारित कराने को लेकर आश्वस्त है.

Government के एक वरिष्ठ सूत्र ने से कहा, “हम पूरी तरह तैयार हैं. विधेयक पारित कराने के लिए हमारे पास पर्याप्त संख्या है. कुल 370 वोट हमारे पास हैं, जो दो-तिहाई बहुमत से काफी अधिक हैं.” हालांकि, सूत्र ने इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करने से इनकार किया.

Government का यह दावा ऐसे समय में आया है, जब विपक्षी दल विधेयक के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं और इसे चुनौतीपूर्ण बनाने की तैयारी में हैं. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित कई दलों ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर अगले दो दिनों तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए Lok Sabha में दो-तिहाई बहुमत आवश्यक है. Lok Sabha की वर्तमान प्रभावी संख्या 540 होने के आधार पर दो-तिहाई बहुमत के लिए 360 वोटों की जरूरत है. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को पहले से 290 से अधिक सांसदों का समर्थन प्राप्त है और वह अन्य गैर-गठबंधन तथा तटस्थ दलों के समर्थन पर भी भरोसा कर रहा है.

डीएमके के 22 सांसदों, वाईएसआरसीपी के चार सांसदों और बीआरएस के एक सांसद के प्रस्ताव के समर्थन में आने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच, Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण को लागू करने के प्रति Narendra Modi Government की प्रतिबद्धता दोहराई.

Union Minister ने social media पर कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम विकसित India के विजन को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.”

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन का उद्देश्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में Lok Sabha सीटों की कुल संख्या को समान अनुपात में 50 प्रतिशत बढ़ाना और उनके मौजूदा हिस्से को बनाए रखना है. उन्होंने यह भी कहा कि विधेयक के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सीटों की अंतिम संख्या परिसीमन आयोग तय करेगा.

–

डीएससी

Share