Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘परिवार को ही प्रदेश मानने वालों की दुर्गति तय’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज

‘परिवार को ही प्रदेश मानने वालों की दुर्गति तय’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज

वाराणसी, 15 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है. जिन जमीनों पर कभी माफिया का कब्जा था, वहां अब गरीबों की हवेलियां बनेंगी. प्रयागराज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए बहुमंजिला आवासीय इमारतों के निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब माफिया नहीं, माफिया की जगह मिट्टी में है, अब गरीबों के लिए बड़ी-बड़ी हवेलियां बनेंगी.

Chief Minister ने कहा कि डबल इंजन Government गरीबों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है. उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के मानदेय में कटौती करने वालों को भी चेताया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तय कर दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति स्वच्छता कर्मियों का पैसा काटेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

सीएम योगी Thursday को वाराणसी दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के समापन एवं स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने अभियान के चौथे संस्करण की सराहना करते हुए इसे अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक बताया. Chief Minister ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उसकी समस्याओं का समाधान करें, Governmentी निर्माण कार्यों का संरक्षण सुनिश्चित करें, और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं. इस अवसर पर Chief Minister ने दस स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र पहनाकर और बैग भेंटकर सम्मानित किया.

Chief Minister योगी ने जनप्रतिनिधियों की सक्रियता का उल्लेख करते हुए परिवारवाद पर तंज कसा. उनका इशारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ था. Chief Minister ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही दोपहर 12 बजे सोकर उठेगा, नेतृत्व देने वाला भी 12 बजे सोकर उठेगा, अपने परिवार के बीच मस्त रहेगा और परिवार को ही समाज व प्रदेश मानने की भूल करेगा तो दुर्गति होनी ही है. उन्होंने कहा कि जो समाज, प्रदेश और देश को अपना परिवार मानते हैं, वही परिवर्तन ला सकते हैं. Chief Minister ने उन जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा जो एक बार चुने जाने के बाद Lucknow में पड़े रहते हैं और दोबारा अपने क्षेत्र में झांकने नहीं पहुंचते.

उन्होंने कहा कि पहले स्वच्छता कर्मियों से काम लेने के बाद उनकी मजदूरी और मानदेय में कटौती कर दी जाती थी. कई बार पूरा पैसा भी नहीं दिया जाता था. अब ऐसी मनमानी नहीं चलेगी. Government ने मानदेय में कटौती पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. उत्तर प्रदेश आउटसोर्स कॉरपोरेशन के माध्यम से कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय देने की व्यवस्था की गई है. उन्हें ईएसआई के तहत अस्पतालों में उपचार, सुरक्षा बीमा और पीएफ का लाभ भी मिलेगा. दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकेगी. पीएफ की व्यवस्था से सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों के पास अपनी पूंजी होगी और उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

Chief Minister योगी ने कहा कि स्वच्छता कर्मी तब सड़कों और मोहल्लों की सफाई करते हैं जब अधिकांश लोग सो रहे होते हैं. सर्दी, गर्मी, बरसात, आंधी और त्योहारों में भी वे पहले दूसरों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करते हैं. प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद स्वच्छता की प्रशंसा हुई. इसके पीछे स्वच्छता कर्मियों का परिश्रम था. उन्होंने कहा कि नींव का पत्थर दिखाई नहीं देता, लेकिन पूरी भव्य इमारत उसी पर खड़ी होती है. स्वच्छता कर्मियों का योगदान भी ऐसा ही है. Chief Minister ने कहा कि वह नगर निगमों के कार्यक्रमों में स्वच्छता मित्रों का सम्मान कराने पर विशेष जोर देते हैं.

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले काशी की गलियों में गंदगी, सड़कों पर जाम और बिजली का संकट आम बात थी. निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूमते थे. भू-माफिया गरीबों और व्यापारियों की जमीन-मकान पर कब्जा कर भय का वातावरण बनाते थे. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में काशी का कायाकल्प हुआ है. अब यह अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए नई आभा के साथ आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि विकास कार्य Government करा सकती है, लेकिन उनके संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज की है. समय पर सफाई और मरम्मत से सार्वजनिक सुविधाओं की उपयोगिता बढ़ती है.

–

एसके/

Share