परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

चंडीगढ़/मानसा, 16 अक्टूबर . पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद राज्य Government सवालों के घेरे में हैं. Friday को पूर्व Union Minister और शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने Government को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि Government के संरक्षण में नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं, और जो कोई भी आवाज उठाता है, उसे गोली मार दी जाती है. राज्य की विपक्षी पार्टियों, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी राज्य Government पर सवाल उठाए हैं.
सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिवार बहुत गहरे दुख से गुजर रहा है और इस मुश्किल समय में पूरा पंजाब उनके साथ खड़ा है.
उन्होंने कहा, “यह उम्मीद करना ही गलती थी कि नशे के आदी Chief Minister नशे की समस्या को खत्म कर पाएंगे. आज पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. Government के संरक्षण में नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं, और जो कोई भी आवाज उठाता है, उसे गोली मार दी जाती है. मैं इसके लिए सीधे तौर पर Government को जिम्मेदार ठहराती हूं.”
अकाली सांसद ने कहा, “पंजाब ने देखा है कि Chief Minister के सामने आवाज उठाने पर मोहनजीत के साथ क्या हुआ, और वित्त मंत्री से ‘चिट्टा’ (नशीला पदार्थ) की बिक्री रोकने की गुहार लगाने पर हमारे भाई गुलजार को Police की बर्बरता का शिकार होना पड़ा.”
उन्होंने कहा, “एक ऐसा व्यक्ति जिसका हथियारों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था, जो जेल की सजा काट चुका था और 2023 में वापस आया, और जिसके ठिकानों पर बार-बार छापेमारी हुई थी, उसे 2024 में फिर से हथियारों का लाइसेंस दे दिया गया. जिस पर मामले दर्ज हों, उसको दो असले का लाइसेंस कैसे मिला?” उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए.
वहीं, भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने समाचार एजेंसी से कहा, “ड्रग इंस्पेक्टर, जिसकी भूमिका इस हत्या से जुड़ी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी. खबरों के अनुसार, उसके लॉकर से 7.5 करोड़ रुपए की संपत्ति, 1.5 करोड़ रुपए नकद, आधा किलो सोना और मोहाली, पंजाब व Rajasthan में करोड़ों रुपए की संपत्तियां मिली हैं. खुद डीजीपी ने कहा था कि इस इंस्पेक्टर के संबंध जेल में बंद एक ड्रग माफिया से थे और वह सीमा पार व्यापार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में शामिल था.”
सुनील जाखड़ ने आगे कहा, “डीजीपी की ओर से बताए गए सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ Enforcement Directorate (ईडी) का मामला दर्ज किया जाना चाहिए था. इसके बजाय, Government ने उसे जमानत दे दी और वापस काम पर रख लिया, यहां तक कि उसे मुख्यालय में एक विभाग का इंचार्ज भी बना दिया. इसका मकान गिराया जाना चाहिए था, लेकिन दूसरों के मकान ढहाए जा रहे हैं.”
भाजपा नेता ने कहा कि राज्य Government लोगों को बेवकूफ बना रही है, लेकिन इस Government के जाने का समय आ चुका है. लोग भी मांग कर रहे हैं कि इस Government को बर्खास्त किया जाए.
उधर, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने कानून-व्यवस्था को लेकर ‘आप’ Government की आलोचना की. उन्होंने कहा, “जिस तरह आज कानून व्यवस्था के हालात हैं, हम गैंगस्टर और फिरौती जैसे मामलों में पीड़ित परिवारों के पास जा रहे हैं. Government कहती है कि सब कुछ नियंत्रण हैं, लेकिन पंजाब की जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है. मुझे लगता है कि वर्तमान पंजाब Government का कार्यकाल भी पूरा नहीं हो पाएगा.”
–
डीसीएस/


