पंजाब में दलालों के जरिए हो रही थी ट्रांसफर-पोस्टिंग, सीएम कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा: सिरसा

New Delhi, 5 अक्टूबर . पंजाब-Haryana हाई कोर्ट की ओर से पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन समेत अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े ईडी के पत्रों पर सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे बड़ी डेवलपमेंट बताते हुए पंजाब के Chief Minister कार्यालय में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक बड़ा अड्डा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि कुछ दलाल बाहर से बैठकर काम कर रहे हैं और Chief Minister के ओएसडी के माध्यम से कथित तौर पर अधिकारियों से पैसे लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग और अन्य आदेशों को लागू करवाया जा रहा है. जब इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड ईडी के सामने आए तो एजेंसी ने पंजाब Police से First Information Report दर्ज करने को कहा था. लेकिन, पंजाब Police ने इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय अलग-अलग कारण बताकर इसे रोकने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पंजाब Police Chief Minister के अधीन आती है, इसलिए उसके लिए Chief Minister कार्यालय से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करना मुश्किल था.

मंत्री ने कहा कि जब पूरा मामला हाई कोर्ट के सामने पहुंचा तो अदालत ने इस पर संज्ञान लिया. हाई कोर्ट ने प्रथम दृष्टि में मामले में मजबूत साक्ष्य होने की बात मानी और इसे गंभीर मामला माना है. किसी तीसरे व्यक्ति का ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे मामलों में शामिल होना गंभीर आरोप है और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. हाई कोर्ट ने दो महीने के भीतर जांच की रिपोर्ट देने को कहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

सिरसा ने उम्मीद जताई कि सीबीआई की जांच निष्पक्ष तरीके से होगी और पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. हालांकि, उन्होंने इसी दौरान दिल्ली के पूर्व उपChief Minister मनीष सिसोदिया, पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल और जैन का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि जांच में इन लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है.

वहीं, दिल्ली में प्रदूषण को लेकर Government की तैयारियों पर सवाल पूछे जाने पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि पिछले करीब 12 वर्षों की तुलना में इस साल अब तक स्थिति काफी साफ रही है. Government ने प्रदूषण से निपटने के लिए कई इनोवेटिव कदम उठाए हैं. उन्होंने आगे कहा कि Government ने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म विजन के तहत भी काम किया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी.

–

पीएसके

Leave a Comment