पंजाब में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद, एक गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 4 अक्टूबर . पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ Police को बड़ी सफलता मिली है. अमृतसर ग्रामीण Police ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.

इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करके जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “एक बड़ी कामयाबी में, अमृतसर ग्रामीण Police ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एके-47 राइफल, मैगजीन, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं.”

डीजीपी के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का संबंध कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से है और वह अवैध हथियार हासिल करने और सप्लाई करने में शामिल रहा है. आशंका जताई जा रही है कि यह खेप पंजाब में अशांति फैलाने या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मंगवाई गई थी.

Police ने इस मामले में अमृतसर के घरिंडा Police स्टेशन में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज कर ली है. आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और इसके पीछे के और आगे के कनेक्शन को उजागर किया जा सके.

पंजाब Police पिछले कुछ महीनों से सीमा पार से हो रही हथियारों की तस्करी को लेकर अलर्ट पर है. ड्रोन के जरिए हथियार और ग्रेनेड भेजे जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में अमृतसर ग्रामीण Police की यह कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है.

डीजीपी गौरव यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, “पंजाब Police अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क पर कड़ी नजर रखने और अवैध सप्लाई चेन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

फिलहाल Police यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद एके-47 और ग्रेनेड कहां से आए और इन्हें पंजाब में किसे सप्लाई किया जाना था. खुफिया एजेंसियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है.

–

एससीएच/पीएम

Leave a Comment