Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब भर्ती घोटाले पर भाजपा का हमला, तरुण चुघ बोले- युवाओं के साथ हुआ विश्वासघात

पंजाब भर्ती घोटाले पर भाजपा का हमला, तरुण चुघ बोले युवाओं के साथ हुआ विश्वासघात

पंजाब भर्ती घोटाले पर भाजपा का हमला, तरुण चुघ बोले- युवाओं के साथ हुआ विश्वासघात

New Delhi, 5 नवंबर . पंजाब में पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी Government पर तीखा हमला बोला है. BJP MP तरुण चुघ ने पंजाब लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे बड़ा घोटाला करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई और कुछ खास उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरी व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया गया. इस दौरान उन्होंने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भी निशाना साधा.

BJP MP तरुण चुघ ने से बात करते हुए कहा कि पंजाब में पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियां बेहद चिंताजनक हैं. आम आदमी पार्टी की Government ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को बिना रिश्वत और बिना किसी सिफारिश के नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब Government के दावों की सच्चाई सामने आ रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में ऐसी अनियमितताएं सामने आई हैं जो पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. कुल सफल उम्मीदवारों में से 24 प्रतिशत उम्मीदवार एक ही परीक्षा केंद्र से चयनित हुए हैं. कुछ ऐसे उम्मीदवारों के नाम भी सफल अभ्यर्थियों की सूची में शामिल हैं, जो परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे.

BJP MP ने भर्ती प्रक्रिया के निर्धारित मानकों का हवाला देते हुए कहा कि नियमों के अनुसार उपलब्ध रिक्तियों की संख्या से तीन गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाना चाहिए था.

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि Government के करीबी और चहेते उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में पीछे न रह जाएं. एक ही परीक्षा केंद्र से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन होना किसी सुनियोजित साजिश और सेटिंग की ओर इशारा करता है.

उन्होंने पंजाब के Chief Minister पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब लोक सेवा आयोग का गठन भी विवादों से घिरा रहा है और अब आयोग की परीक्षाओं में भी भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं. यह केवल कोई अनियमितता नहीं है, बल्कि लूट की पूरी दास्तां है.

पंजाब में भर्ती प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला करने के साथ ही तरुण चुघ ने राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दिन में ऐसे सपने देखना बंद कर देना चाहिए, जो कभी सच नहीं होने वाले.

चुघ ने कहा कि देश राहुल गांधी को स्वीकार नहीं कर रहा है. राहुल गांधी 100 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं और अब उनका चुनावी हार का सिलसिला लगातार जारी है. राहुल गांधी 100वां चुनाव भी हार चुके हैं और उनकी राजनीति लगातार हार की कहानी बनती जा रही है.

–

एसएके/वीसी

Share