Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
फ़ुटबॉल,खेल

3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

New Delhi, 5 नवंबर . फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने Thursday को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया. रोनाल्डो अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़कर जा रहे हैं, जिसकी बराबरी शायद असंभव सी लगती है. पुर्तगाल की जर्सी में रोनाल्डो ने कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल किए.

पुर्तगाल के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम है. उन्होंने कुल 234 मुकाबलों में पुर्तगाल की जर्सी पहनी. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जोआओ मौटिन्हो हैं, जिन्हें रोनाल्डो काफी पीछे छोड़ चुके हैं. पुर्तगाल की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के ही नाम है. उन्होंने अपने करियर में कुल 146 गोल किए.

रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में फिलहाल सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं. रोनाल्डो के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने 126 गोल किए हैं. रोनाल्डो और मेसी के बीच में भी अभी 20 गोल का फासला है. पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में रोनाल्डो के बाद अली दाई हैं, जिन्होंने 108 गोल किए हैं. रोनाल्डो पहले ही उनसे 38 ज्यादा गोल कर चुके हैं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल की ओर से इंटरनेशनल फुटबॉल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने पुर्तगाल के लिए 41 साल और 152 दिन की उम्र में मुकाबला खेला. वह पुर्तगाल की ओर से 100 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी रहे. उन्होंने टीम की ओर से 100 मैच सिर्फ 27 साल की उम्र में ही खेल लिए थे.

रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने विश्व कप में पुर्तगाल की जर्सी में कुल 11 गोल किए. इसके साथ ही टीम की तरफ से खेलते हुए गोलों की सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के ही नाम है. उन्होंने 41 साल और 147 दिन की उम्र में पुर्तगाल के लिए गोल किया. पुर्तगाल की तरफ से सबसे लंबा करियर भी रोनाल्डो का ही रहा. उनका करियर 23 साल और 35 दिन लंबा रहा.

रोनाल्डो ने अपनी कप्तानी में पुर्तगाल को साल 2016 में पहली बार यूरो कप का खिताब जिताया. पुर्तगाल फाइनल में फ्रांस को मात देते हुए चैंपियन बनी. इसके बाद 2019 में पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग का खिताब अपने नाम किया. स्वीजरलैंड्स के खिलाफ सेमीफाइनल में तीन गोल दागते हुए रोनाल्डो ने टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 2025 में रोनाल्डो ने एक बार फिर पुर्तगाल टीम को नेशंस लीग का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

–

एसएम/डीकेपी

Share