Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, अमृतसर में हथियार और नशा तस्करी के नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

पंजाब Police को बड़ी कामयाबी, अमृतसर में हथियार और नशा तस्करी के नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

चंडीगढ़, 10 नवंबर . पंजाब Police को अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. अमृतसर ग्रामीण Police ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया और हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले कई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. इस अभियान में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं.

पंजाब डीजीपी के आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कामयाबी की जानकारी साझा की गई.

Police के मुताबिक, इस संयुक्त अभियान में एक आरपीजी, दो अवैध पिस्तौल, 106 जिंदा कारतूस, 7.904 किलोग्राम हेरोइन, 5.152 किलोग्राम अफीम, 2.344 किलोग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), एक ड्रोन, एक जीपीएस ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. बरामद सामान की मात्रा से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नेटवर्क कितने बड़े पैमाने पर काम कर रहा था.

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशों में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे. ये हैंडलर्स ही अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करवाते थे, जिन्हें बाद में आपराधिक तत्वों के बीच बांटा जाना था. Police को शक है कि ड्रोन और जीपीएस ट्रैकर का इस्तेमाल सीमापार से खेप मंगवाने के लिए किया जा रहा था.

इस मामले में अमृतसर के थाना घरिंडा, थाना लोपोके और थाना भिंडी सैदां में अलग-अलग First Information Report दर्ज की गई हैं. Police इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे मामले की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है.

पंजाब Police ने कहा है कि वह अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में डीजीपी ने बताया था कि अमृतसर कमिश्नरेट Police ने भी हथियारों की अवैध सप्लाई के दो नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. Police ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं.

उस मामले में भी शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी social media प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशों में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे. ये हैंडलर्स ड्रोन के जरिए अवैध हथियारों की खेप भेजते थे. आरोपी इन खेपों को इकट्ठा करते थे और फिर इन हथियारों को आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाते थे.

–

एससीएच/एबीएम

Share