
गुरदासपुर, 1 अक्टूबर . पंजाब Police को अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है. गुरदासपुर Police ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने इनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 मैगजीन बरामद की हैं.
Police के अनुसार, बरामद हथियारों में एक ग्लॉक पिस्तौल और छह .30 कैलिबर की पिस्तौल शामिल हैं.
पंजाब Police महानिदेशक के आधिकारिक social media अकाउंट एक्स पर Thursday को पोस्ट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी गई. शुरुआती जांच में इस रैकेट के अंतरराष्ट्रीय तार जुड़े होने का खुलासा हुआ है.
Police जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों के Dubai और अमेरिका में बैठे हैंडलर्स से सीधे संपर्क थे. Dubai में मौजूद एक व्यक्ति से इनका ‘बैकवर्ड लिंकेज’ था, जो हथियारों की सप्लाई का सोर्स था, जबकि अमेरिका में मौजूद एक व्यक्ति से ‘फॉरवर्ड लिंकेज’ था, जो आगे की डिलीवरी और नेटवर्क को कंट्रोल कर रहा था. इन्हीं विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर आरोपी पंजाब में अवैध हथियार इकट्ठा कर रहे थे.
इस मामले में कलानौर Police स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत First Information Report की गई है. Police अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पुष्टि की जा सके और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके.
यह कार्रवाई पंजाब Police के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य को अवैध हथियारों और गैंगस्टर कल्चर से मुक्त कराना है.
इससे पहले, अमृतसर कमिश्नरेट Police ने भी इसी तरह की एक बड़ी कामयाबी हासिल की थी. अमृतसर Police ने ड्रग तस्करी और अवैध हथियार सप्लाई के तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था. उस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 13 पिस्तौल, 22 जिंदा कारतूस और 3.267 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी. उस मामले में भी विदेशी हैंडलर्स के शामिल होने की बात सामने आई थी.
–
पीआईएम/एबीएम