
Patna, 1 अक्टूबर . बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने फ्लाईDubai के पायलट स्मित मच्छार द्वारा 174 पैसेंजर को बचाने, 2029 के Prime Minister कैंडिडेट के तौर पर राहुल गांधी पर ममता बनर्जी की चुप्पी और एनआरसी समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है.
से बातचीत करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “Dubai से इजरायल जाने वाली फ्लाईDubai की फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार अब विश्व के हीरो हो गए हैं. उन्होंने 174 इजरायली नागरिकों की जान बचाई. जिस तरह से उनके को पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बहादुरी से संघर्ष किया और फ्लाइट को लैंड कराया. मैं उनकी बहादुरी की प्रशंसा करता हूं. वे आज हिंदुस्तान के हीरो नहीं बल्कि पूरे विश्व के हीरों हैं.”
2029 में Prime Minister कैंडिडेट के तौर पर राहुल गांधी पर ममता बनर्जी की चुप्पी को लेकर संजय सरावगी ने कहा, “इस पद के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं है. Prime Minister Narendra Modi देश को विश्व के सर्वोच्च पटल पर ले जा रहे हैं. India सैन्य महाशक्ति है, 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देशवासी Narendra Modi को फिर से Prime Minister बनना चाहते हैं. ये लोग आपस में बातचीत करते रहें लेकिन इस पद के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं है.”
पेपर लीक मामले पर संजय सरावगी ने कहा, “बड़े-बड़े वादे करने वाले और युवाओं से संवाद करने वाले राहुल गांधी क्या अपने Chief Minister और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेंगे. पेपर लीक को लेकर Prime Minister Narendra Modi की ओर से ठोस कदम उठाए गए और कड़े कानून बनाए गए. पीएम मोदी ने सजा का प्रवधान किया. कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, स्पष्ट तौर पर पेपर लीक को लेकर कोई भी कानून नहीं बना था.”
‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “यह स्वार्थ का गठबंधन है. उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में चुनाव होने वाला है. अब लोग हिंदु-मुस्लिम का मामला उठाएंगे लेकिन भाजपा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में Government चल रही है. माफिया, घोटालेबाज और दंगे करने वाले लोगों की दाल गलने वाली नहीं है. इंडी गठबंधन की बैठक होती रहेगी लेकिन हमारी Government सबका साथ, सबका विकास वाली Government है.”
–
एसडी/पीएम