पंजाब के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर . पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में Police को बड़ी कामयाबी मिली है. Police ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कथित शूटर को Rajasthan के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया है. Police अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजहों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर को पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था. Police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को Rajasthan के सालासर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते थे. वह मानसा और आसपास के इलाकों में मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित और नशे की लत लगाने वाली दवाओं की कथित अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते थे. वह लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नशा तस्करी और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाते थे.

बताया जा रहा है कि हत्या से पहले परविंदर सिंह झोटा की एक मेडिकल स्टोर संचालक से नशीली दवाओं की कथित बिक्री को लेकर बहस हुई थी. social media पर सामने आए एक फेसबुक लाइव वीडियो में उन्हें एक केमिस्ट की दुकान के बाहर संचालक से नशे की दवाओं की बिक्री के संबंध में सवाल करते हुए देखा गया था. हालांकि, हत्या की इस घटना में विवाद की भूमिका और वारदात के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

social media पर ‘झोटा’ के नाम से मशहूर परविंदर सिंह झोटा एंटी-ड्रग टास्क फोर्स से भी जुड़े हुए थे. उन्होंने नशे के खिलाफ लोगों को एकजुट करने और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके प्रयासों के चलते कई ग्राम पंचायतों ने भी नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए थे.

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में रोष है. Police द्वारा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को जांच में अहम कदम माना जा रहा है. अब Police आरोपी से पूछताछ कर वारदात की परिस्थितियों, हत्या के मकसद और संभावित अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.

–

एसएके/पीएम

Leave a Comment