
New Delhi, 10 अक्टूबर . India के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के India के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो चुके हैं. 25 साल के ओ’रूर्के बाईं हैमस्ट्रिंग और पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैब प्रक्रिया में हैं.
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, ओ’रूर्के को आराम दिया जा रहा है. मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, क्योंकि दिसंबर-जनवरी में टीम को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की बेहद अहम सीरीज खेलनी है.
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “यह निराशाजनक है कि विल को India के खिलाफ घरेलू मैदान पर इतने बड़े दौरे से बाहर होना पड़ा. वह वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज में हमारी योजना का हिस्सा थे, लेकिन बातचीत के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उन्हें चोटों से उबरने के लिए कुछ और समय देना चाहिए.”
उन्होंने कहा, “अगले कुछ महीनों में हमारे तेज गेंदबाजी संसाधन बहुत जरूरी होंगे, इसलिए हम विल की वापसी का बेहतर तरीका अपना रहे हैं. हम चाहते हैं कि वह दोबारा मैदान पर उतरने से पहले पूरी तरह फिट हो जाएं. अच्छा होगा कि वह दिसंबर के आखिर में प्लंकेट शील्ड में कैंटरबरी के लिए वापसी कर पाए और अगर सब ठीक रहा तो 9 दिसंबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयार हो जाएंगे.”
ओ’रूर्के का हालिया करियर चोटों से प्रभावित रहा है. वह पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण सात महीने बाहर रहने के बाद इस साल अप्रैल में बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे पर लौटे थे. जून में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट खेले, लेकिन नॉटिंघम में तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई. उसके बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है. अगस्त में ट्रेनिंग के दौरान पिंडली में खिंचाव आने से उनकी वापसी और टल गई.
न्यूजीलैंड Sunday को India सीरीज के लिए टीम का ऐलान करेगा. भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेलने हैं.
–
पीएके