
हिंगोली, 10 अक्टूबर . Maharashtra के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी का Saturday को निधन हो गया है.
दिपके की दादी हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी में उनके मूल गांव में रहती थीं. वह लंबे समय से बीमार थीं और उम्र ज्यादा होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. आज उन्होंने अंतिम सांस ली. वह अभिजीत दिपके के पिता भगवानराव दिपके की मां थीं.
जिस वक्त यह दुखद खबर आई, उस वक्त अभिजीत दिपके खुद दिल्ली में हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन के लिए वह आज सुबह ही Mumbai से दिल्ली रवाना हुए थे, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर ही Police ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
अभिजीत के माता-पिता अनिता और भगवान दिपके अभी छत्रपति संभाजीनगर में हैं. उनके घर के बाहर Police का बंदोबस्त है. दादी के निधन की खबर के बाद दोनों के तुरंत हिंगोली के लिए रवाना हो की जानकारी है.
अब सबकी नजर इस बात पर है कि दादी के निधन की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली Police अभिजीत को संभाजीनगर या हिंगोली जाने की अनुमति कब देती है.
बता दें कि Saturday सुबह सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली Police ने बड़ी कार्रवाई की है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली Police ने उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है.
सीजेपी के मुताबिक, दिल्ली Police के जवान उस विमान के अंदर घुसे जिसमें अभिजीत दिपके राष्ट्रीय राजधानी आ रहे थे. फ्लाइट कुछ मिनट पहले ही आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी.
हिरासत के दौरान अभिजीत दिपके ने दिल्ली Police से कहा, “मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं. मुझे गिरफ्तार करो.”
–
वीकेयू/एएस