‘माचिस’ से रातों-रात स्टार बने चंद्रचूड़ सिंह,आईएएस बनने का सपना छोड़ बॉलीवुड में बनाई पहचान

Mumbai , 10 अक्टूबर . हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 1990 और 2000 के दशक में ऐसे कलाकारों का उदय हुआ, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग, प्रभावशाली व्यक्तित्व और आकर्षक अंदाज से लाखों फैंस का दिल जीत लिया. उन्हीं कलाकारों में एक नाम Bollywood के लोकप्रिय Actor चंद्रचूड़ सिंह का है, जो Sunday को अपना 58वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं.

चंद्रचूड़ सिंह का जन्म 11 अक्टूबर 1968 को New Delhi में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, जहां उनके पिता कैप्टन बलदेव सिंह, उत्तर प्रदेश के खैर (अलीगढ़) से एक राजनेता और पूर्व विधायक थे, जबकि उनकी मां कृष्णा कुमारी देवी Odisha के बोलांगीर (Patna) के शाही परिवार से थीं. चंद्रचूड़ के दो भाई हैं- अभिमन्यु सिंह, जो एक भारतीय Actor और निर्देशक हैं और आदित्य सिंह, जो एक फिल्म निर्माता हैं.

चंद्रचूड़ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के बोर्डिंग स्कूल ‘द दून स्कूल’ और ‘वेल्हम बॉयज स्कूल’ में पूरी की. इसके बाद वह दिल्ली आ गए, जहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई पूरी करने के बाद चंद्रचूड़ सिंह ने आईएएस अधिकारी बनने के उद्देश्य से यूपीएससी प्रवेश परीक्षा की तैयारी की.

चंद्रचूड़ सिंह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक भी हैं. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए दिल्ली के ‘वसंत वैली स्कूल’ में बच्चों को संगीत सिखाया और अपने पुराने स्कूल, ‘द दून स्कूल’ में इतिहास के शिक्षक के तौर पर भी काम किया.

चंद्रचूड़ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से किया. डेब्यू फिल्म के बाद Actor ने उसी वर्ष अपनी दूसरी फिल्म ‘माचिस’ से इंडस्ट्री में एक नई पहचान बना ली. चंद्रचूड़ के करियर में उनकी इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला.

इसके बाद Actor ने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया. एक्टर की कुछ लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो उनमें ‘दिल क्या करे’, ‘जोश’, ‘क्या कहना’, ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया’, ‘दाग: द फायर’, आदि शामिल हैं. चंद्रचूड़ मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय, सौम्य स्क्रीन प्रजेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए लोकप्रिय हैं.

चंद्रचूड़ सिंह के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उन्होंने वर्ष 1999 में अवंतिका कुमारी से शादी की थी, लेकिन बाद में वे दोनों अलग हो गए. दोनों का एक बेटा है.

–

डीके/वीसी

Leave a Comment