Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

नोएडा में मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का डीसीपी ने लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

नोएडा में मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का डीसीपी ने लिया जायजा, Policeकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

नोएडा, 23 अक्टूबर . गौतमबुद्धनगर में मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए Police प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में Police अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह के साथ थाना फेस-2 क्षेत्रांतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने मतदान केंद्रों पर Police बल की तैनाती, चुनाव संबंधी तैयारियों और पोलिंग पार्टियों के ठहरने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर Police अधिकारी और Police पोलिंग पार्टियों के साथ चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

अधिकारियों ने मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की. डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने संबंधित Police अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों के साथ-साथ उनके आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार सतर्क दृष्टि रखी जाए. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की गतिविधि सामने आने पर उसकी प्रभावी तरीके से जांच की जाए.

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. ड्यूटी पर तैनात सभी Policeकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात Police बल को निर्देशित किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखें. साथ ही, चुनाव संबंधी ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया गया, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा से जुड़ी किसी भी चुनौती का समय रहते सामना किया जा सके.

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर Police अधिकारियों और अन्य संबंधित कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराना Police प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखें.

Police अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने और मतदान केंद्रों पर किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए. Police प्रशासन का उद्देश्य मतदान के दौरान सुरक्षा का मजबूत माहौल बनाए रखना है, जिससे चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके. गौतमबुद्धनगर Police की ओर से चुनावी तैयारियों के तहत मतदान केंद्रों का निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अधिकारियों ने संबंधित Policeकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें और चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाएं.

–

पीकेटी/एएस

Share