Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अबोहर पीड़ित परिवार को लेकर विधानसभा पहुंचे सुनील जाखड़, ‘आप’ सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

अबोहर पीड़ित परिवार को लेकर विधानसभा पहुंचे सुनील जाखड़, ‘आप’ Government के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर . भाजपा नेता सुनील जाखड़ Friday को अबोहर के पीड़ित परिवार के साथ पंजाब विधानसभा परिसर पहुंचे और आम आदमी पार्टी Government के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

इस दौरान सुनील जाखड़ ने से कहा, “मैं राजनीति में जनसेवा और लोगों की आवाज उठाने के उद्देश्य से आया हूं, न कि राजनीति को व्यवसाय बनाने के लिए. मैं उन लोगों का बचाव करने नहीं आया हूं, जो साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर आज महंगी गाड़ियों में घूम रहे हैं. मैं आम लोगों के हितों मैं ऐसी राजनीति करता रहूंगा. इनके करीब 115 विधायक भी यहीं से पीड़ित परिवार के पास से गुजर चुके हैं.”

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विधानसभा सत्र बंद भी हो जाता है तो वह Chief Minister भगवंत मान के घर के पास जाकर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए वह दिल्ली भी जाएंगे.

सुनील जाखड़ ने पत्रकारों से कहा, “मैं आपसे केवल एक विनती करना चाहता हूं. आपके अधिकार क्षेत्र में न तो सीबीआई जांच के आदेश देना है और न ही किसी मामले में First Information Report दर्ज कराना. लेकिन कम-से-कम पीड़ित परिवार के पास जाकर उनके दुख में सहभागी बनिए. थोड़ी संवेदनशीलता और मर्यादा का परिचय दीजिए, ताकि विधानसभा का समय अनावश्यक विवादों में व्यर्थ न हो.”

बता दें कि यह पूरा मामला अबोहर के संत नगर का है. यहां वाल्मीकि मंदिर के बाहर अजय कुमार के पेट में गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनका परिवार लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. परिवार सीबीआई जांच, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है.

–

वीकेयू/एएस

Share