नोएडा में पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक, आठ घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव

नोएडा, 8 अक्टूबर . नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने नशे की हालत में नाले में छलांग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही Police, फायर विभाग के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया. कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद Thursday तड़के युवक का शव नाले से बरामद कर लिया गया. करीब आठ घंटे तक टीमों ने नाले में युवक की तलाश की.

Police के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि उस समय युवक शराब के नशे में था. विवाद के बाद गुस्से में उसने सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नाले में छलांग लगा दी. युवक के नाले में कूदने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने Police को जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 Police की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई.

नाले में पानी का बहाव और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग के कर्मचारियों के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया. इसके बाद देर रात से ही नाले में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल के आसपास के हिस्से में लगातार तलाशी अभियान चलाया. टीमों ने नाले के अंदर कई स्थानों पर युवक को तलाशने का प्रयास किया.

करीब आठ घंटे तक चले अभियान के बाद तड़के सुबह युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नाले से बरामद किया गया. शव बरामद होने के बाद Police ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. Police द्वारा युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है. Police मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पत्नी से विवाद और शराब के नशे में युवक द्वारा नाले में छलांग लगाने की बात सामने आई है. हालांकि, Police मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है. Police यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और युवक ने किन परिस्थितियों में नाले में छलांग लगाई.

–

पीकेटी/पीएम

Leave a Comment