Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में वृत्तचित्र ‘नमस्कार, मेरे चीनी डॉक्टर’ का प्रसारण शुरू

नेपाल में वृत्तचित्र ‘नमस्कार, मेरे चीनी डॉक्टर’ का प्रसारण शुरू

बीजिंग, 16 नवंबर . नेपाल की राजधानी काठमांडू में वृत्तचित्र ‘नमस्कार, मेरे चीनी डॉक्टर’ के नेपाली संस्करण का प्रसारण शुरू होने के समारोह का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम का आयोजन चाइना मीडिया ग्रुप के एशिया-अफ्रीका भाषा कार्यक्रम केंद्र और नेपाल-चीन मीडिया एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. यह वृत्तचित्र नेपाल लाइट टीवी और नेपाल मेट्रोपॉलिटन टीवी सहित सात स्थानीय टेलीविजन स्टेशनों पर प्रसारित किया जाएगा.

नेपाल की संसद के राज्यसभा अध्यक्ष नारायण प्रसाद दहल, बागमती प्रांत के स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास मंत्री गिर बहादुर तमांग और नेपाल स्थित चीनी दूतावास के कार्यवाहक प्रभारी झोउ पान ने समारोह में भाग लिया और भाषण दिए.

नेपाली Political और मीडिया जगत की हस्तियों और नेपाल में आए 17वें चीनी चिकित्सा दल के प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक लोगों ने इस समारोह में भाग लिया.

यह वृत्तचित्र चीनी चिकित्सा टीमों की कहानियों को दर्शाता है, जो स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों को रोगियों के उपचार में सहायता करती हैं, तकनीकों का आदान-प्रदान करती हैं और कर्मियों को प्रशिक्षण देती हैं. साथ ही यह चीन द्वारा मानव जाति के स्वास्थ्य के वैश्विक समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी प्रदर्शित करता है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share