
त्रिशूली (नेपाल), 4 सितंबर . नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद India की ओर से जारी मदद और राहत के लिए नेपाल की बिदुर नगर पालिका के महापौर राजन श्रेष्ठ ने आभार जताया. उन्होंने कहा कि India हमेशा से ही नेपाल का सच्चा मित्र रहा है. Prime Minister मोदी हमेशा नेपाल की जनता और उसके हितों के पक्ष में खड़े रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार India ने भूकंप के दौरान सहायता प्रदान की, उसी प्रकार Prime Minister मोदी और India Government इस प्राकृतिक आपदा के समय राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों के लिए वित्तीय सहायता भेज रहे हैं.
महापौर ने बताया कि 26 अगस्त का वो भयानक दिन हम कभी नहीं भूल पाएंगे. हमने ऐसा भयानक दृश्य पहले कभी नहीं देखा. हमारे देश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. अचानक आई इस जल आपदा ने नेपाल को बहुत बड़ी क्षति पहुंचाई है. इस त्रासदी में कितनी जानें गईं हैं, इसका कोई अनुमान नहीं लगा सकता. अभी तक हजारों की संख्या में शव बरामद हुए हैं. अनुमान है कि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा होगी.
विदुर नगर पालिका का क्षेत्र भी इस आपदा का शिकार हुआ है. विदुर नगरपालिका में 13 वार्ड हैं, जिनमें से दस वार्ड बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इस आपदा के चलते हमारी नगर पालिका की करीब पांच हजार की जनता प्रभावित हुई है. पांच सौ से ज्यादा लोग लापता हैं.
यह हमारे लिए बहुत ही दुख की घड़ी है. Government और प्रशासन की ओर से लगातार लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है. हमार लक्ष्य है कि जल्द से जल्द लोगों के पुनर्वास की तैयारी की जाए. इसके लिए हमारी प्लानिंग चल रही है. हमारे यहां बड़ी संख्या में होल्डिंग सेंटर हैं. प्रभावित लोगों को अभी इन्हीं होल्डिंग सेंटर में रखा गया है.
India हमारा शुरू से ही एक सच्चा मित्र देश है. India के Prime Minister मोदी हमेशा ही नेपाल और नेपाल की जनता के हित की बात करते हैं. भूकंप के समय में भी India ने नेपाल का बहुत सहयोग किया था. ठीक उसी तरह इस प्राकृतिक आपदा के समय भी India लगातार सहयोग और राहत भेज रहा है.
पीड़ितों की मदद के साथ ही India की ओर से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्स्थापना के लिए मदद की जा रही है. बिदुर नगर निगम के साथ-साथ नुवाकोट और रसुवा की ओर से हम पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए दीर्घकालिक समर्थन की आशा करते हैं. एक असल मित्र राष्ट्र के तौर पर India सदैव ही नेपाल के साथ खड़ा होता है. इसके लिए हम Prime Minister मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हैं.
–
एवाई/पीएम