
वडोदरा, 27 अगस्त . वडोदरा से BJP MP हेमांग जोशी ने नेपाल त्रासदी पर हुई जनमाल की हानि पर दुख जताया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बाढ़ में अभी कई भारतीय लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
हेमांग जोशी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “तिब्बत में भूकंप की घटना से नेपाल में जिस तरह से त्रासदी हुई है, उसमें जानमाल की हानि हुई. आधिकारिक तौर पर 100 से ज्यादा भारतीयों के लापता होने की पुष्टि हो रही है, जिसको लेकर Prime Minister मोदी ने नेपाल के पीएम से बात की. पीएम मोदी ने सुरक्षा और बचाव अभियान के लिए India की ओर से सहयोग करने की बात कही.”
हेमांग जोशी ने कहा कि रिलीफ मटेरियल भेजने के लिए भी Prime Minister की ओर से ऑफर दिया गया है. भारतीय दूतावास की ओर से भी दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. इंडिया इन नेपाल हैंडल से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी अपडेट की जा रही है. ऐसे में उनकी ओर से भी साझा की गई जानकारी काफी आवश्यक है. वडोदरा का भी कोई नेपाल त्रासदी में लापता है तो उनके लिए भी हेल्पलाइन नंबर (7778826034) जारी किया गया है. इसके साथ ही एक फॉर्मेट भी बनाया गया है.”
BJP MP ने कहा कि अगर बनाए गए फॉर्मेट पर जानकारी साझा की जाती है तो Chief Minister कार्यालय और विदेश मंत्रालय के माध्यम से जो भी त्वरित मदद हो पाएगी, हम करने की कोशिश करेंगे. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 100 से ज्यादा भारतीयों को खोजा जा रहा है; अभी राज्यों के मुताबिक वर्गीकरण होना बाकी है. ऐसे में मेरी अपील है कि विदेश मंत्रालय का आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल ‘इंडिया इन नेपाल’ को फॉलो करें.
–
एसडी/डीकेपी