Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राष्ट्रीय

नेपाल आपदा: मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के निर्देश पर तेलंगाना सरकार ने शुरू की हेल्पलाइन

नेपाल आपदा: Chief Minister  ए. रेवंत रेड्डी के निर्देश पर तेलंगाना Government ने शुरू की हेल्पलाइन

हैदराबाद, 27 अगस्त तेलंगाना Government ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में फंसे या प्रभावित राज्य के निवासियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए New Delhi स्थित तेलंगाना भवन में एक हेल्पलाइन और समन्वय केंद्र स्थापित किया है. नेपाल में बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य Government ने Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी के निर्देश पर यह हेल्पलाइन शुरू की है.

एक बयान में कहा गया है, “राज्य Government स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और New Delhi स्थित तेलंगाना भवन को निर्देश दिया गया है कि वह India के विदेश मंत्रालय, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम करे, ताकि तेलंगाना के निवासियों को जरूरी सहायता मिल सके.”

तेलंगाना भवन के अधिकारियों ने कहा कि जो परिवार के सदस्य नेपाल में मौजूद तेलंगाना के अपने रिश्तेदारों, तीर्थयात्रियों या पर्यटकों से संपर्क स्थापित करने में असमर्थ हैं, वे हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं और उपलब्ध जानकारी प्रदान कर सकते हैं. इसमें व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट की जानकारी, मोबाइल नंबर, नेपाल में मौजूदा या आखिरी ज्ञात जगह, ट्रैवल/टूर ऑपरेटर की जानकारी और परिवार के सदस्यों की संपर्क जानकारी शामिल है, ताकि संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया जा सके.

अधिकारियों ने कहा कि Government संबंधित अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए हुए है और घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है. उन्होंने बताया कि तेलंगाना के जरूरतमंद निवासियों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी और हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा.

तेलंगाना भवन के अधिकारियों ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जानकारी दी जाएगी.

इसी बीच, आंध्र प्रदेश Government भी यह पता लगाने के लिए जानकारी इकट्ठा कर रही है कि क्या राज्य का कोई निवासी या तीर्थयात्री आपदा प्रभावित इलाके में फंसा हुआ है. Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नेपाल बाढ़ में फंसे राज्य के निवासियों की पहचान करें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के उपाय करें.

अधिकारियों ने कहा कि राज्य Government केंद्र Government के साथ मिलकर काम कर रही है. दिल्ली में आंध्र प्रदेश भवन में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. कंट्रोल रूम के फोन नंबर 011-23384016, 011-23387089 हैं, जबकि व्हाट्सएप नंबर 9059824101 है.

Chief Minister ने निर्देश दिया है कि रियल-टाइम गवर्नेंस (आरटीजी) विंग लगातार निगरानी करके प्रभावित तीर्थयात्रियों को सहायता पहुंचाए.

–

डीसीएच/

Share