
येवला, 5 अक्टूबर . नासिक जिले के येवला तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में Prime Minister आवास योजना ने उन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है, जो लंबे समय से कच्चे मकानों में रहने को मजबूर थे. बारिश के दिनों में छत से टपकता पानी और मौसम की मार उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती थी. आर्थिक तंगी के चलते पक्का मकान बनाना उनके लिए सिर्फ एक सपना था. ऐसे में Prime Minister Narendra Modi द्वारा शुरू की गई Prime Minister आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार साबित हुई.
योजना का लाभ मिलने के बाद कई परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है. येवला तालुका के लाभार्थियों ने योजना के लिए Prime Minister Narendra Modi का आभार जताया और कहा कि अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून से रह पा रहे हैं.
से बातचीत में लाभार्थी सुरेश उशीर ने कहा कि Prime Minister आवास योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार का पक्के घर का सपना पूरा हुआ है. पहले परिवार मिट्टी के मकान में रहता था, जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. बारिश के दौरान घर में रहने में काफी दिक्कत होती थी.
उन्होंने बताया कि योजना के तहत 1 लाख 28 हजार रुपए की सहायता मिलने से पक्का मकान बन सका है. अभी 50 हजार रुपए की राशि और आना बाकी है, जिससे वे घर को और बेहतर तरीके से तैयार करेंगे. घर बनने के बाद परिवार की स्थिति में सुधार हुआ है और अब उन्हें रहने के लिए सुरक्षित और बेहतर जगह मिल गई है. लाभार्थी ने अन्य जरूरतमंद लोगों से भी Prime Minister आवास योजना का लाभ लेने की अपील की.
लाभार्थी सोनाली उशीर ने कहा कि Prime Minister आवास योजना का लाभ मिला है. पहले उनका मिट्टी का कच्चा मकान था, जिससे बारिश के दिनों में घर टपकता था, लेकिन योजना के तहत पक्का स्लैब वाला मकान बनने के बाद अब परिवार को धूप, हवा और बारिश से राहत मिल रही है. लाभार्थी ने अन्य जरूरतमंद परिवारों से भी Prime Minister आवास योजना का लाभ लेने की अपील की है.
–
डीकेएम/वीसी