
ताडेपल्ली, 9 अक्टूबर . आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने Friday को चंद्रबाबू नायडू Government पर निशाना साधा है. पार्टी ने आरोप लगाया कि टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और Chief Minister के नेतृत्व वाली एनडीए Government राज्य के एक्वा क्षेत्र को संकट की ओर ले जा रही है. वाईएसआरसीपी का दावा है कि Government गरीब किसानों को नुकसान पहुंचाकर एक्वा फीड कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है.
Friday को मीडिया से बात करते हुए पार्टी कोऑर्डिनेटर वड्डी रघुराम ने कहा कि एनडीए Government आंध्र प्रदेश राज्य एक्वाकल्चर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीएसएडीए) एक्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और फीड कंपनी मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है, जिससे एक्वा किसानों को परेशानी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू Government कोर्ट को भी गुमराह कर रही है.
उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को अगले स्तर तक ले जाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि एक्वा किसानों को उनका हक मिले. उन्होंने दावा किया कि वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने एक्वा किसानों के हितों की रक्षा के लिए एपीएसएडीए बनाया था.
वड्डी रघुराम ने कहा, “एनडीए Government ने एक Governmentी आदेश जारी किया और कोर्ट को यह कहकर गुमराह किया कि उसने तीन एक्वा किसानों को सदस्य के रूप में शामिल किया है और वह एपीएसएडीए को कमजोर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.”
उन्होंने मांग की कि Chief Minister चंद्रबाबू नायडू स्पष्ट करें कि एक्वा किसानों के साथ बैठक कब और कहां हुई और कमेटी में चुने गए तीन किसान कौन हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन Government कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है.
वड्डी रघुराम ने कहा कि पिछले छह महीनों में एक्वा फीड की कीमतों में 27 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और एनडीए Government सिर्फ 1.50 रुपए की सब्सिडी की बात कर रही है. Government ने जून और जुलाई में किसानों को दी जाने वाली बिजली सब्सिडी क्यों वापस ली, इसका कोई जवाब नहीं है. उन्होंने कहा कि एनडीए Government की नीतियों के कारण बटाईदार किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है और फसल अवकाश से उन पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है.
उन्होंने दावा किया कि जब जगन मोहन रेड्डी Chief Minister थे, तब एक्वा सेक्टर को 3.60 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई थी. वहीं, एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री साके शैलाजानाथ ने Chief Minister चंद्रबाबू नायडू पर विवेकानंद रेड्डी मर्डर केस का Political इस्तेमाल करने और इसे लंबा खींचने की कोशिश करने का आरोप लगाया.
उन्होंने आरोप लगाया कि इस केस के आरोपी टीडीपी दफ्तरों में आ रहे हैं, मीडिया को संबोधित कर रहे हैं और Chief Minister से मिल रहे हैं. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस केस के याचिकाकर्ताओं को चंद्रबाबू नायडू से मिलने का समय कैसे मिल रहा है.
शैलाजानाथ ने कहा, “Supreme Court की टिप्पणियों के बावजूद, चंद्रबाबू नायडू Political फायदे के लिए केस को जिंदा रखने की कोशिश कर रहे हैं. उनके कामों से सवाल उठता है कि क्या वह आरोपियों और याचिकाकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.”
उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू शराब मामले और विवेकानंद रेड्डी मर्डर केस दोनों का इस्तेमाल वाईएसआरसीपी को निशाना बनाने और Political लाभ लेने के लिए कर रहे हैं.
बता दें कि आंध्र प्रदेश में विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड और शराब घोटाला (शराब मामला) दोनों ही वर्तमान में वहां की राजनीति (वाईएसआरसीपी और टीडीपी के बीच) के सबसे बड़े मुद्दे बने हुए हैं.
–
वीकेयू/एएस