
इंदौर, 9 अक्टूबर . Madhya Pradesh के इंदौर में एक महिला के घर हुई चोरी के मामले में Police ने खुलासा करते हुए ‘लिव-इन पार्टनर’ को गिरफ्तार किया है. Police जांच में पता चला कि आरोपी युवक अपने गांव में सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, जिसके लिए उसने अपनी महिला दोस्त के घर से करोड़ों की कीमत का सोना और नकदी चोरी की.
डीसीपी अमन राठौड़ ने बताया कि इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला रेनू शर्मा ने पिछले महीने अपने घर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि उनके घर से एक सोने का बिस्किट, सोने की चेन और दो लाख रुपए कैश चोरी हुए हैं.
Police अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पीड़ित महिला के social media अकाउंट से एक व्यक्ति की पहचान हुई थी. वह व्यक्ति कुछ समय से महिला के साथ ही रह रहा था. महिला को भी चोरी के बाद उस पर संदेश था. इसलिए जांच पड़ताल की गई. पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के बाद Police टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया.
डीसीपी ने बताया कि आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. यह आरोपी गोपाल उर्फ गोपी Rajasthan के जोधपुर का रहने वाला है. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से सोने का बिस्किट (630 ग्राम), सोने की चेन (40 ग्राम), दो लाख रुपए कैश और एक आईफोन बरामद किया गया. इस सामान की बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है.
डीसीपी अमन राठौड़ ने बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 25 साल है. पीड़िता और आरोपी दोनों अलग-अलग राज्य के रहने वाले हैं. दोनों social media के माध्यम से संपर्क में आए थे. बाद में दोनों साथ रहने लगे थे. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है और आपराधिक रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है.
सरपंच का चुनाव लड़ने के विषय पर डीसीपी ने कहा कि आरोपी ने अगर पहले भी सरपंच का चुनाव लड़ा है तो इसके बारे में और जानकारी जुटाई जाएगी.
–
डीसीएच/