नसीम सिद्दीकी ने एशियन गेम्स में भारत की जीत पर दी बधाई, यूसीसी और युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Mumbai , 3 अक्टूबर . एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने एशियन गेम्स में India के गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी. उन्होंने देश के युवाओं की प्रतिभा को पहचानने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई. इसके साथ ही, उन्होंने Gujarat में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को President द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी मिलने, दिल्ली में छात्रों के खिलाफ दर्ज First Information Report , कथित वोट चोरी के विरोध और इंडिया गठबंधन के बीच समन्वय जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी.

एशियन गेम्स में India की जीत पर नसीम सिद्दीकी ने कहा कि India की टीम ने Pakistan को हराकर गोल्ड मेडल जीता है, जो खुशी की बात है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि देश के युवाओं में काफी प्रतिभा है और Government को उनकी प्रतिभा पहचानने के लिए प्रयास करना चाहिए. ग्रामीण इलाकों में भी ऐसी प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें सामने लाने की जरूरत है. खेल के क्षेत्र में India आगे और बेहतर प्रदर्शन कर सकता है और आने वाले समय में गोल्ड मेडल की तालिका में India शीर्ष स्थानों पर पहुंच सकता है.

Gujarat में यूसीसी कानून को President की मंजूरी मिलने पर नसीम सिद्दीकी ने Government पर जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती जैसे मुद्दों पर Government को ध्यान देना चाहिए. देश के युवाओं की मांगों को सुना जाना चाहिए और Government को बेरोजगारी तथा महंगाई जैसे सवालों पर काम करना चाहिए. उन्होंने यूसीसी को लेकर कहा कि Government इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है. उन्होंने दावा किया कि आने वाली Government यूसीसी समेत ऐसे कानूनों को रद्द करेगी.

दिल्ली में छात्रों के खिलाफ First Information Report को लेकर नसीम सिद्दीकी ने कहा कि बड़ी संख्या में बच्चों पर मामले दर्ज किए गए हैं और कई Policeकर्मी भी घायल हुए हैं. युवाओं की आवाज आगे बढ़ेगी और आने वाले समय में यही युवा देश में बदलाव की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने केंद्र की भाजपा Government और आरएसएस पर भी Political आरोप लगाए और कहा कि युवाओं के बीच Government के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे विरोध पर नसीम सिद्दीकी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसे Political श्रेय लेने का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अभिजीत दिपके ने यह मुद्दा उठाया है और सभी Political दलों को मिलकर इसका समर्थन करना चाहिए.

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के इंडिया गठबंधन और मुस्लिम नेताओं को लेकर दिए बयान पर नसीम सिद्दीकी ने कहा कि इंद्रेश कुमार को मुस्लिमों के मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने उनके आरएसएस से जुड़े होने का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय से जुड़े विषयों पर बोलने के बजाय उन्हें अपने संगठन के काम पर ध्यान देना चाहिए.

इंडिया गठबंधन की बैठकों में Samajwadi Party और आम आदमी पार्टी की गैर-मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर नसीम सिद्दीकी ने कहा कि हर परिवार में भी सभी लोगों के बीच हर मुद्दे पर पूरी तरह सहमति नहीं होती. उन्होंने कहा कि गठबंधन में अलग-अलग पार्टियां हैं, लेकिन उनके बीच तालमेल है. गठबंधन के घटक दलों के विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन भाजपा को हटाने के मुद्दे पर सभी की सोच एक है. चुनाव का समय आने पर गठबंधन के बीच तालमेल स्पष्ट दिखाई देगा.

–

पीएसके

Leave a Comment