Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में Pakistan के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

New Delhi, 20 नवंबर . Haryana को भारतीय कुश्ती का गढ़ माना जाता है. इस राज्य के पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए India का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है. ऐसे पहलवानों में एक नाम नवीन मलिक का भी है.

नवीन मलिक का जन्म 21 नवंबर 2002 को Haryana के सोनीपत में हुआ था. उनके बड़े भाई प्रवीण भी कुश्ती करते हैं. इस वजह से नवीन ने बहुत ही कम उम्र से न सिर्फ इस खेल को देखा है, बल्कि इसका अभ्यास भी किया है. फ्रीस्टाइल कुश्ती में निपुण नवीन ने बचपन में ही देश के लिए खेलने और पदक जीतने का सपना देखा था और एक बड़े मंच पर Pakistan के पहलवान को पटखनी देते हुए इसे पूरा भी किया.

नवीन ने कुलदीप सिंह से फ्रीस्टाइल कुश्ती के गुर सीखे हैं. राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद नवीन को 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. उन्होंने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नवीन ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में हिस्सा लिया था. क्वार्टर-फाइनल में हांग येव लू और सेमीफाइनल में चार्ली बॉलिंग को हराकर नवीन ने फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल में नवीन का मुकाबला Pakistan के पहलवान मुहम्मद शरीफ ताहिर से था. इस मैच पर India और Pakistan के लोगों के साथ ही पूरी दुनिया की नजर थी, क्योंकि मंच कोई भी हो, भारत-Pakistan मैच का रोमांच ही अलग होता है.

नवीन मलिक ने फाइनल मुकाबले में Pakistanी पहलवान मुहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. इस जीत ने नवीन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई. मलिक ने 2022 की एशियन चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

नवीन 24 साल के हो रहे हैं. उनके पास एक लंबा करियर बचा हुआ है. भारतीय कुश्ती अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार ऊंचाई हासिल कर रही है. ऐसे में युवा नवीन से देश को भविष्य में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 जैसे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

–

पीएके

Share