Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

गांधीनगर: फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ का 99वां संस्करण संविधान दिवस की थीम पर आयोजित होगा

गांधीनगर: फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ का 99वां संस्करण संविधान दिवस की थीम पर आयोजित होगा

गांधीनगर, 20 नवंबर . स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई), क्षेत्रीय सेंटर गांधीनगर, Sunday, 22 नवंबर 2026 को दांडी कुटीर, गांधीनगर, Gujarat में फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ का 99वां संस्करण आयोजित करने वाला है. यह विशेष संस्करण India Government के श्रम और रोजगार मंत्रालय के चिंतन शिविर के हिस्से के तौर पर संविधान दिवस की थीम पर आयोजित किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में India Government के युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल होंगे. उनके शामिल होने से लोगों के बीच फिटनेस, साइकिलिंग और सक्रिय जीवनशैली की अहमियत और बढ़ेगी.

कार्यक्रम Sunday सुबह 6:45 बजे गेट नंबर 2, दांडी कुटीर, गांधीनगर से शुरू होगा. साइकिलिंग रूट दांडी कुटीर – महात्मा मंदिर – दांडी कुटीर को कवर करेगा, जिससे लोग साइकिलिंग, फिजिकल फिटनेस और संविधान की अहमियत के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक साथ आएंगे.

99वां एडिशन फिटनेस, जिम्मेदार नागरिकता और India के संविधान में शामिल मूल्यों के बीच के संबंध को भी दिखाएगा. इस पहल के जरिए लोगों को साइकिलिंग और रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

डॉ. मनसुख मांडविया ने दिसंबर 2024 में फिट इंडिया – संडे ऑन साइकिल शुरू किया था. इसे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तहत, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई), नवव्रती फाउंडेशन, फिटस्पायर, सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव हेल्थ, माय India और दूसरे पार्टनरों के साथ मिलकर आयोजित करती है.

यह पहल साई रीजनल सेंटर, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, साई ट्रेनिंग सेंटर, खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और खेलो इंडिया सेंटर के जरिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चलाई जाती है. यह देश भर में फिटनेस और सेहत को बढ़ावा देते हुए नागरिकों को साइकिल चलाने और नियमित रूप से शारीरिक सक्रियता को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है.

संडे ऑन साइकिल जैसी पहल के जरिए, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ के संदेश को बढ़ावा दे रही है, जो फिट इंडिया और विकसित India के विजन में मदद कर रहा है.

–

पीएके

Share