नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नामकरण पर जेवर विधायक ने जताया आभार, बताया ऐतिहासिक फैसला

नोएडा, 9 अक्टूबर . Narendra Modi अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर के नामकरण को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और प्रदेश मंत्रिपरिषद के प्रति आभार व्यक्त किया है.

विधायक धीरेंद्र सिंह Friday को नव नामकरण किए गए एयरपोर्ट पहुंचे और जेवर, नोएडा तथा गौतमबुद्ध नगर की जनता की ओर से Chief Minister एवं प्रदेश मंत्रिपरिषद के प्रति हार्दिक कृतज्ञता जताई. उन्होंने इस निर्णय को क्षेत्र के लिए गौरव, सम्मान और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ा कदम बताया.

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण पूरे जेवर, नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के लिए गौरव का विषय है. यह निर्णय न केवल क्षेत्र की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्रदान करेगा, बल्कि देश के विकास में Prime Minister Narendra Modi के योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त करता है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की अनवरत सेवा के माध्यम से भारतीय राजनीति की दिशा और दशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके नेतृत्व में देश के विकास को नए आयाम मिले हैं. ऐसे में उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण होना क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक सम्मान की बात है.

विधायक धीरेंद्र सिंह ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ और प्रदेश मंत्रिपरिषद के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम जेवर की धरती को राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने वाला ऐतिहासिक फैसला है. उन्होंने कहा कि नोएडा-जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के विकास का एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बनेगा. इससे क्षेत्र की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है.

उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट केवल हवाई यातायात की सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस परियोजना से जेवर और आसपास के क्षेत्रों को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की संभावनाएं मजबूत होंगी.

धीरेंद्र सिंह के अनुसार, Narendra Modi अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट Prime Minister Narendra Modi के विकसित India के संकल्प का प्रतीक बनेगा. उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश की प्रगति और क्षेत्र की बढ़ती महत्ता को दर्शाती है. एयरपोर्ट के नामकरण से जुड़े इस निर्णय को उन्होंने जेवर और गौतमबुद्ध नगर के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया.

विधायक ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश Government का यह निर्णय क्षेत्र के लोगों की भावनाओं और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा है. उन्होंने एक बार फिर Chief Minister और प्रदेश मंत्रिपरिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि Narendra Modi अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण स्थान रखेगा.

–

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment