
New Delhi, 5 सितंबर . उत्तर-पश्चिम जिला दिल्ली Police की जहांगीरपुरी थाना Police ने एक 11 वर्षीय अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए कथित अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने लंबी जांच और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी से दिल्ली के आजादपुर फ्लाईओवर तक पीछा करने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
Police के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को जहांगीरपुरी थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक 11 वर्षीय बच्चा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. इसी दौरान बच्चे की मां को एक अज्ञात नंबर से फोन आया. कॉलर ने बताया कि बच्चा उसके पास है और अपनी पहचान धर्मपाल के रूप में बताई, जो पहले से परिवार के परिचितों में शामिल था.
शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर जहांगीरपुरी थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत First Information Report दर्ज कर जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान Police को पता चला कि आरोपी धर्मपाल पीड़ित की बहन से शादी करना चाहता था और उसके साथ रहना चाहता था. हालांकि, युवती किसी भी तरह का संबंध रखने के लिए तैयार नहीं थी. Police के मुताबिक, इसी कारण आरोपी ने कथित तौर पर युवती के छोटे भाई का अपहरण कर लिया और फोन के जरिए परिवार को धमकियां देने लगा.
आरोप है कि धर्मपाल ने परिवार से कहा कि युवती को उसके पास भेजा जाए, अन्यथा वह बच्चे की हत्या कर देगा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एएसआई अशोक कुमार और एएसआई सूरज भान की टीम को बच्चे की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई. Police टीम ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर लगातार जांच करते हुए आरोपी और बच्चे की गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाए.
लगातार प्रयासों के बाद 4 सितंबर को Police ने लोनी से लेकर दिल्ली तक पीछा किया और आजादपुर फ्लाईओवर के पास बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया. इस दौरान आरोपी धर्मपाल पुत्र तुराम सिंह, निवासी ग्राम तुमरिया, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष, को भी पकड़ लिया गया.
Police ने बताया कि गिरफ्तारी की आशंका होते ही आरोपी ने खुद को बचाने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया. इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए दिल्ली के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दिल्ली Police ने कहा कि बच्चे की सुरक्षित बरामदगी जहांगीरपुरी थाना Police की त्वरित कार्रवाई, सतत प्रयासों और प्रभावी जांच का परिणाम है. यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी (एसएचओ) और सहायक Police आयुक्त (एसीपी) जहांगीरपुरी के निकट पर्यवेक्षण में की गई.
–
एएमटी/एबीएम