
New Delhi, 9 अक्टूबर . BJP MP धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी को Political अवसरवाद का ध्वजवाहक बताया और कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया.
सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अगर Political अवसरवाद का कोई चेहरा होता तो विपक्ष के नेता राहुल गांधी उसके ध्वजवाहक होते. विदेशों में India के लोकतंत्र पर सवाल उठाने से लेकर खुद भारतीय सत्ता के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करने तक, उनकी राजनीति ने बार-बार उनकी प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े किए हैं.”
BJP MP ने कहा कि कांग्रेस ने एक ऐसे मुद्दे पर अपना रुख बदल लिया है जिसका उसने कभी राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर विरोध किया था. उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा, “एक साल में क्या बदल गया? Political सुविधा के लिए सिद्धांतों को छोड़ा नहीं जा सकता.”
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पोस्ट में India की संप्रभुता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “India एक संप्रभु राष्ट्र है, और इसकी नीतियां इसके अपने संस्थानों, कानूनों और राष्ट्रीय हितों से तय होती हैं, न कि विदेशी दबाव या ‘एक्स’ पर चलने वाले नैरेटिव से.”
Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, “Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India कभी भी बाहरी दबाव के आगे नहीं झुकेगा और न ही किसी को अपने फैसले तय करने देगा. कोई भी दबाव, उकसावा या Political एजेंडा India को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. हमने ऐसा कभी नहीं किया और न ही कभी करेंगे.”
उन्होंने कहा कि India वैश्विक कंपनियों, इनोवेशन और निवेश का स्वागत करता है. जो व्यवसाय भारतीय कानूनों का सम्मान करते हैं और सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं, उन्हें बाजार में बढ़ने और फलने-फूलने के अवसर मिले हैं. उन्होंने कहा, “हम दुनिया के लिए खुले हैं, लेकिन हम कभी भी अपने देश के हितों से समझौता नहीं करेंगे.”
कांग्रेस को जवाबदेह ठहराने की मांग करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, “कांग्रेस को इतने संवेदनशील मुद्दे पर अपना रुख बदलने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. जब Political रुख इतनी नाटकीय रूप से बदलते हैं तो उस बदलाव के पीछे के हितों के बारे में उठने वाले सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.”
उन्होंने तीखा सवाल पूछा, “क्या प्रभावशाली बाहरी ताकतों से Political समर्थन और संसाधन पाने की चाहत, India के अपने संस्थानों में भरोसे से ज्यादा अहम होती जा रही है?”
पोस्ट के अंत में उन्होंने कहा, “इतिहास उन लोगों को सबक सिखाता है जो Political फायदे के लिए राष्ट्रीय हितों से समझौता करते हैं. India की जनता सब देख रही है, और कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि हमारे राष्ट्रीय हित बातचीत या सौदेबाजी का विषय नहीं हैं.”
–
एससीएच/डीकेपी